संदेश

मंडी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मंडी: नगवाईं में होटल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर हमला, हरियाणा के 7 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
मंडी: नगवाईं में होटल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर हमला, हरियाणा के 7 आरोपी गिरफ्तार मंडी, 04 अक्टूबर 2026: जिला मंडी के औट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगवाईं में एक होटल के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात (03 अक्टूबर 2026) की है। नगवाईं क्षेत्र में एक होटल के बाहर सात युवक बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) गाड़ी में नकाब पहनकर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पीड़ित पक्ष का एक युवक अपने वाहन के पास पहुंचा, आरोपियों ने उस पर लोहे की पाइपों से अचानक हमला कर दिया। बचाव करने आए उसके दो अन्य साथियों को भी आरोपियों ने लोहे के पाइपों और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें सिर और हाथों पर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ...

मंडी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क और चोरी के मामलों का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

चित्र
मंडी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क और चोरी के मामलों का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार मंडी : मंडी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 6 आरोपियों को दबोच लिया है। इसके अलावा, सरकाघाट क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में भी एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है। 1. अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश (कुल 6 गिरफ्तार) मामला: पुलिस थाना सदर मंडी में 17 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 195/2026 दर्ज किया गया था। शिला-किप्पड़ फोरलेन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस (HP-53D-9077) की चेकिंग में 568 ग्राम अफीम और 5.535 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। गिरफ्तारियां और कड़ियां: मौके पर गिरफ्तारी: बस में सवार हरियाणा के सोनीपत जिले के 3 तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया गया। बैकवर्ड लिंकेज: जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आनी (जिला कुल्लू) से राहुल ठाकुर और मुख्य सप्लायर जीत राम उर्फ जीतू को गिरफ...

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की कड़ी कार्रवाई

चित्र
सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की कड़ी कार्रवाई मंडी (हिमाचल प्रदेश):  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवती द्वारा एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले वायरल वीडियो के मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के मामलों में कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूरा मामला क्या है? यह पूरा मामला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन्स से प्राप्त Zero FIR के आधार पर मंडी के पुलिस थाना सदर में दर्ज किया गया था। शिकायत के आरोप: दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया, उसे मंडी लेकर आया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवती का मोबाइल फोन, नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस कार्रवाई: इस संबंध में पुलिस थाना सदर मंडी में पहले ही अभियोग संख्या 248/2026 (दिनांक 29 अगस्त 2026) दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) करवा लिया है और माननीय न्यायालय के समक्ष ...

पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, फिरोज खान अध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
  पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, फिरोज खान अध्यक्ष निर्वाचित नेरचौक : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई के चुनाव शनिवार को तहसील कार्यालय बल्ह में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में महासंघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के बाद फिरोज खान को अध्यक्ष, लकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को महासचिव तथा भूषण गुलेरिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ कर्मचारियों के हितों, कल्याण और संगठन की एकता के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो वर्ग से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से संगठन की एकता, आपसी सहयोग और...

बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग

चित्र
बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग  सरकाघाट : अजय सूर्या / मंडी जिला के बलद्वारा में संत निरंकारी मिशन जोन-6 मंडी का महिला संत समागम आयोजित किया गया। संत निरंकारी भवन बलद्वारा में आयोजित इस समागम में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति सहित आसपास के जिलों से एक हजार से अधिक महात्माओं और बहनों ने भाग लिया। समागम की अध्यक्षता आरती भगत ने की, जबकि मंच संचालन ज्योति ने किया। इस दौरान महिलाओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति और सेवा का संदेश दिया। जम्मू-कश्मीर से पहुंचीं निरंकारी मिशन की प्रचारक बहन ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद मनुष्य को हर प्राणी में परमात्मा का नूर दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि भक्ति की शुरुआत घर से होती है और वास्तविक प्रतिष्ठा अच्छे संस्कारों से बनती है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज महिलाओं को चूल्हे तक सीमित रहने के बजाय ब्रह्मज्ञान की ...

सेवा ही संकल्प के तहत रिवालसर में स्वच्छता अभियान, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दिया स्वच्छता का संदेश

चित्र
  सेवा ही संकल्प के तहत रिवालसर में स्वच्छता अभियान, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दिया स्वच्छता का संदेश रिवालसर : अजय सूर्या / महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत रिवालसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और पुरुषों ने ऐतिहासिक रिवालसर गुरुद्वारा साहिब परिसर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान गुरुद्वारा परिसर से सूखा और अन्य कचरा एकत्रित किया गया। इसके बाद पानी से परिसर की सफाई करने के साथ पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया गया। इससे पहले कोयला माता मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। मेले के क्षेत्र से कचरा हटाने के साथ ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। एकत्रित गीले और सूखे कचरे को क्षेत्र से बाहर ले जाकर उचित तरीके से निस्तारित किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेशवासियों को महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास के वात...

गांधी जयंती पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने दिया सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश

चित्र
  गांधी जयंती पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने दिया सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश मंडी : अजय सूर्या /  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कंट्रोल क्राइम एंड इंफॉर्मेशन डिटेक्टिव ट्रस्ट (सीसीआईडी ट्रस्ट) ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। सीसीआईडी ट्रस्ट के राष्ट्रीय आरटीआई अधिकारी सुरेंद्र कुमार और जिला मंडी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वदेशी के सिद्धांत आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी की सादगी, सत्यनिष्ठा और मानव सेवा तथा शास्त्री जी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, सामाजिक सुरक्षा और मानवाधिकारों के संरक्षण को और मजबूत किया जा सकता है। सीसीआईडी ट्रस्ट ने लोगों से सत्य, अहिंसा, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते ...

कसोल के होमस्टे में बठिंडा की महिला और लुधियाना का युवक 40.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

चित्र
कसोल के होमस्टे में बठिंडा की महिला और लुधियाना का युवक 40.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कसोल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित एक होमस्टे में दबिश देकर नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमरे में ठहरे पंजाब के एक युवक और युवती को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा है। ​ होमस्टे के कमरे नंबर 102 पर अचानक रेड ​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने कसोल के एक होमस्टे के कमरा नंबर 102 में औचक छापेमारी की। पुलिस ने जब कमरे की गहनता से तलाशी ली, तो वहां मौजूद संदिग्ध महिला और युवक के कब्जे से 40.86 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई और दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ​ पंजाब से जुड़े हैं आरोपियों के तार ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मी, निवासी बठिंडा (पंजाब) और श्याम, नि...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष

चित्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष सरकाघाट : अजय सूर्या / सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी नियमित न मिलने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इस स्वास्थ्य केंद्र में 6 बिस्तर है लेकिन उचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने से लोगो में स्वास्थ्य विभाग के प्रति निराशा है ।लोगो में दीवान चंद कमलेश कुमार ने बताया कि यहाँ पर डॉक्टर है लेकिन उनकी ड्यूटी अन्य अस्तपताल में लगाई जाती है जिस वजह से डॉक्टर रोजाना अपनी सेवाए नहीं दे पा रहे । उनका कहना है कि गोपालपुर सरकाघाट की बहुत बड़ी पंचायत है जिसमे ड्रेसिंग,मरहम पट्टी,अन्य सुविधाए मिल जाती है लेकिन डॉक्टर की अन्य जगह पर ड्यूटी लगाना उचित नहीं है जिस कारण हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में न लगाई जाए ताकि मरीज़ों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं गोपालपुर में ही मिले ।उधर बीएमओ बलद्वारा अनिल कुमार ने कहा कि लेंडर के अंतगर्त सरकारी योजनाओं के लिए ड...

लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन

चित्र
  लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन बिना कोचिंग के प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में हासिल किया प्रवेश सरकाघाट : अजय सूर्या /   शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रसिद्ध लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल, सरकाघाट के मेधावी छात्र अंकित परमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंकित ने बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में चयनित होकर एएचसी हमीरपुर कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है। खास बात यह है कि अंकित ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है अंकित ने नर्सरी से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल से ही पूरी की है। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आया है। अंकित की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना ठाकुर एवं चेयरमैन कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक परिणामों...

भांबला में रोजगार मेला 2.0 का आयोजन,एक हज़ार से अधिक युवाओं ने लिया भाग

चित्र
भांबला में रोजगार मेला 2.0 का आयोजन,एक हज़ार से अधिक युवाओं ने लिया भाग दुबई और कुवैत देशों के लिए होगा चयन सरकाघाट : अजय सूर्या / तकनीकी पदो पर हो रहे साक्षात्कार जिला के सरकाघाट में भाजपा नेता व समाजपोषी चंद्रमोहन शर्मा द्वारा दूसरे रोजगार मेले का आयोजन भांबला में किया गया जिसमे करीब एक हज़ार युवाओं ने भाग लिया ।इससे पहले अगस्त 2026 में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से करीब 400 युवाओं का दुबई में रोजगार के लिए चयन हुआ।इस रोजगार मेले में 12 देशों के लिए युवाओं का चयन होना है । चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि इससे पहले अगस्त 2026 में रोजगार मेला 1.0 आयोजित हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था और अब युवाओं को विदेश दुबई और कुवैत में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैंहिमाचल में रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं जिसके लिए यह रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे ताकि हमारा युवा आत्मनिर्भर बन सके ।इस रोजगार मेले में प्लम्बर मैकेनिकल, कंप्यूटर इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी ।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में गूंजे गीत-भजन, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

चित्र
  अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में गूंजे गीत-भजन, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान बल्ह वैली कल्याण सभा ने शॉल भेंट कर किया सम्मान, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां नेरचौक : अजय सूर्या /  अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बल्ह वैली कल्याण सभा की ओर से वृद्धाश्रम भंगरोटू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, भजनों और आत्मीय संवाद के बीच आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, जन कल्याण विभाग रविन्द्र गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी विवेक कैश्थ विशेष रूप से मौजूद रहे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से पहुंचे विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से वृद्धाश्रम का माहौल खुशनुमा हो गया। बुजुर्गों ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बल्ह वैली कल्याण सभा के ...

हाथ पर गुदा ओड़िया टैटू बना सुराग, 35 साल बाद मां से मिलेगा बेटा

चित्र
  हाथ पर गुदा ओड़िया टैटू बना सुराग, 35 साल बाद मां से मिलेगा बेटा ‘मिशन अपनों तक’ ने लौटाई दो बुजुर्गों की खुशियां, मंडी वृद्धाश्रम में विदाई के वक्त छलके आंसू नेरचौक : अजय सूर्या /  जिंदगी के 35 साल का बिछोह कितना दर्दनाक हो सकता है, इसका एहसास मंडी के भंगरोटू वृद्धाश्रम में उस समय हुआ, जब ओडिशा की प्रमिला अपने परिवार से दोबारा मिलने के लिए रवाना हुईं। दशकों पहले घर से बिछड़ी प्रमिला की पहचान एक पुराने ओड़िया लिपि में गुदे टैटू से हुई। यही टैटू उनकी पहचान तक पहुंचने का अहम सुराग बना और अब 35 साल बाद उनका बेटा अपनी मां को गले लगाएगा। मंडी जिला प्रशासन के मानवीय अभियान ‘मिशन अपनों तक’ के तहत भंगरोटू वृद्धाश्रम में गुरुवार को दो बुजुर्गों को उनके परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी हुई। ओडिशा की प्रमिला को ओडिशा से आई टीम के सुपुर्द किया गया, जबकि करीब तीन वर्षों से अपनों से बिछड़े कर्नाटक के रामन्ना को कर्नाटक से पहुंची सरकारी टीम अपने साथ ले गई। हाथ की स्याही ने खोल दिया 35 साल पुराना राज प्रमिला दशकों पहले किन परिस्थितियों में ओडिशा से हिमाचल पहुंचीं, इसकी स...

फर्जी ऑनलाइन कमाई और गारंटीड रिटर्न वाले विज्ञापनों से रहें सावधान : सुरेंद्र कुमार

चित्र
  फर्जी ऑनलाइन कमाई और गारंटीड रिटर्न वाले विज्ञापनों से रहें सावधान : सुरेंद्र कुमार मंडी : अजय सूर्या /  सीसीआइडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के नेशनल आरटीआई ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने लोगों से घर बैठे कम समय में अधिक कमाई और शेयर मार्केट में गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन कमाई और निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले ऐसे ऑफर्स पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करना लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी ऑनलाइन कमाई या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और वैधता की पूरी जानकारी हासिल करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बिना सत्यापन और वैध पंजीकरण वाली ऑनलाइन योजनाओं में निवेश न करें। टेलीग्राम ग्रुप्स और अज्ञात लिंक्स के माध्यम से मिलने वाले पार्ट टाइम जॉब ऑफर्स पर तुरंत भरोसा करने से बचें। उन्...

लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

चित्र
  लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय मंडी : अजय सूर्या / मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मंडी में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी मंडी के कार्यालय पहुंची। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक मंडी शहर में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। युवती के मुताबिक, इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल से वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे शादी का भरोसा देता रहा। 13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसने मंडी की सिटी चौकी में शिकायत करने का प्रयास किया। बाद में उसने उत्तर प्रदेश में जीरो एफआईआर दर्ज...

चौकी गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंकिंग योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी

चित्र
  चौकी गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंकिंग योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी नेरचौक : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा निहरी की ओर से गांव चौकी में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार और निशांत शर्मा ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, बचत योजनाओं, ऋण सुविधाओं और डिजिटल लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। बैंक अधिकारियों ने नाबार्ड एवं बैंक द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बचत खाता, आरडी, फिक्स्ड डिपॉजिट, ‘सपनों का संचय’, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, पिकअप लोन, एजुकेशन लोन सहित विभिन्न ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के स...

किसान मोर्चा रिवालसर मंडल अध्यक्ष बनने पर संजय राघवा ने विधायक इंद्र सिंह गांधी से की मुलाकात

चित्र
  किसान मोर्चा रिवालसर मंडल अध्यक्ष बनने पर संजय राघवा ने विधायक इंद्र सिंह गांधी से की मुलाकात नेरचौक : अजय सूर्या /  किसान मोर्चा रिवालसर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद संजय राघवा ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय राघवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उम्मीद जताई कि संजय राघवा संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए किसान मोर्चा को मंडल स्तर पर और मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना महत्वपूर्ण है। संजय राघवा ने नई जिम्मेदारी के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और किसानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

जल रक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद, 12 साल की जगह 8 साल में नियमितीकरण का रास्ता साफ

चित्र
  जल रक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद, 12 साल की जगह 8 साल में नियमितीकरण का रास्ता साफ  मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल प्रदेश में जल रक्षकों की अनुबंध अवधि को 12 साल से घटाकर 8 साल करने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है। सरकार और जल शक्ति विभाग की ओर से प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति के बाद अब जल रक्षकों को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, 12 साल की अनुबंध अवधि को घटाकर 8 साल करने का मामला सरकार की नीति से जुड़ा है। इसके लिए विधानसभा में अलग से कानून बनाने की आवश्यकता नहीं बताई जा रही है। कैबिनेट स्तर पर मंजूरी और उसके बाद प्रशासनिक अधिसूचना जारी होने पर नई व्यवस्था लागू की जा सकती है। वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार बताया जा रहा है कि प्रस्ताव जल शक्ति विभाग और सरकार के स्तर पर आगे बढ़ चुका है, लेकिन वित्त विभाग की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। वित्त विभाग प्रस्ताव के लागू होने से सरकार पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय बोझ का आकलन कर रहा है। इसी प्रक्रिया के चलते अधिसूचना जारी होने...

मंडी: शराब के नशे में पिता कर रहा था गाली-गलौज, बेटे ने सिर पर बैहले से वार कर उतारा मौत के घाट

चित्र
  मंडी: शराब के नशे में पिता कर रहा था गाली-गलौज, बेटे ने सिर पर बैहले से वार कर उतारा मौत के घाट मंडी : अजय सूर्या / पधर उपमंडल के चेली गांव में देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। शराब के नशे में पत्नी से गाली-गलौज कर रहे पिता को शांत करवाने पहुंचे बेटे ने कथित तौर पर बैहले से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल पिता को 108 एंबुलेंस की मदद से पधर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मस्त राम बीती रात करीब 12 बजे शराब के नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। साथ वाले कमरे में सो रहा उसका बेटा दीपक वहां पहुंचा और पिता को शांत करवाने का प्रयास किया। आरोप है कि पिता के नहीं मानने पर गुस्से में दीपक ने उसके सिर पर बैहले से वार कर दिया। इसके बाद दीपक अपने पिता को अस्पताल ले गया और चोट लगने का कारण गिरना बताया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान पुलिस को सिर पर लगी चोट सामान्य रूप से गिरने के कारण होने के बजाय किसी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका ...

मशरूम उत्पादन ने बदली अंकित की राह, हर माह 20 क्विंटल मशरूम की बिक्री

चित्र
  मशरूम उत्पादन ने बदली अंकित की राह, हर माह 20 क्विंटल मशरूम की बिक्री 200 बैग से शुरू किया सफर, 7 हजार बैग तक पहुंचा उत्पादन; पंजाब में भी स्थापित की नई इकाई सुंदरनगर : अजय सूर्या / कुछ अलग करने का जज्बा, मेहनत और सही दिशा मिले तो स्वरोजगार सफलता की मजबूत राह बन सकता है। सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी अंकित कुमार पुत्र नानकचंद ने इसी सोच के साथ मशरूम उत्पादन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया और आज सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना रहे हैं। बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले अंकित ने नौकरी की तलाश करने के बजाय मशरूम उत्पादन का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने शुरुआत करने से पहले एक मशरूम फार्म का दौरा किया और करीब छह से सात महीने वहां काम कर इस व्यवसाय की बारीकियां सीखीं। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर से प्रशिक्षण प्राप्त किया और वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन शुरू किया। 20 क्विंटल उत्पादन से प्रतिमाह करीब डेढ़ लाख की आय अंकित ने शुरुआत महज 200 बैग बटन मशरूम से की थी। अनुभव, प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के साथ उनका व्यवसाय लगातार बढ़ता गया। बाद में उन्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: