राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 90 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कायकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के महासचिव डॉ. पदम गुलेरिया रहे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुमन गुलेरिया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.सी. कश्यप भी उपस्थित रहे।

पुरुष वर्ग में गौरव ने 100 मीटर दौड़, लौंग जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीते, जबकि गोला फेंक में हैप्पी तथा भाला फेंक और चक्री फेंक में तनुज ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। महिला वर्ग में तमन्ना शर्मा ने 100 मीटर दौड़, भूमिका ने लौंग जंप, कुश्मा देवी ने हाई जंप, सुष्मिता ने गोला फेंक, जमना देवी ने भाला फेंक और पूजा शर्मा ने चक्री फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

पुरुष वर्ग में हैप्पी और महिला वर्ग में जमना देवी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं आचार्य वर्ग ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. यश पाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं