बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक भाजपा रिवालसर मंडल कार्यालय में संपन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक भाजपा रिवालसर मंडल कार्यालय में संपन्न

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक भाजपा रिवालसर मंडल कार्यालय में संपन्न


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायक इंद्र सिंह गांधी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र राणा एवं बल्ह मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जानकारी दी गई कि 13 फरवरी 2026 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे, जहां वे संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे 13 फरवरी के कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं