पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने निवर्तमान मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर से की मुलाकात संस्था के सिरे चढ रहे प्रोजेक्टों पर जताया आभार
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने निवर्तमान मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर से की मुलाकात संस्था के सिरे चढ रहे प्रोजेक्टों पर जताया आभार
आज समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में पूर्व मुख्यमन्त्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से भेंट कर इन्साफ संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । पूर्व विधायक ने जय राम ठाकुर को अवगत करवाया कि शाम ढलते ही शिखर पहाड़ी पर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर का आंचल जो ऊपर से नीचे तक सोलर लाईटों से जगमगा उठता है। बतौर मुख्यमन्त्री आपके दिशा निर्देश पर ही इन्साफ संस्था ने इस प्रोजेक्ट को विकास में जन सहयोग योजना के तहत सिरे चढाया था । इसी तरह ग्रांम पंचायत बडसर स्थित कुण्डन में संस्था के अथक प्रयासों पर आपने ही मोहर लगाते हुए दूसरे प्रोजेक्ट काऊ सैन्चयूरी के लिए 2 करोड़ 94 लाख रुपये मंजूर किये थे। उस वक्त चुनावी आचार संहिता के लग जाने से भले ही हमारी संस्था के साथ एम ओ यू साईन नहीं हो पाया । फिर भी आज काऊ सैन्चयूरी ने आपके आशीर्वाद से काम करना शुरू कर दिया है। इस तरह संस्था के बढ़ते कदम की कड़ी में इन्साफ संस्था ने सौरभ वन विहार की तरह विन्द्रावन में कैप्टन विक्रम वत्तरा वन विहार अर्थात नेचर पार्क की प्रस्तावना की प्रति पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार के माध्यम से आपकी व केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मन्त्री भूपेन्द्र सिंह यादव की सेवा में प्रेषित की थी परिणामस्वरूप प्रदेश , केन्द्र व आपके ही अभूतपूर्व सहयोग से 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से कैप्टन विक्रम वत्तरा नेचर पार्क का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पूर्व विधायक ने जय राम ठाकुर को बताया कि इसके अतिरिक्त संस्था के ही प्रयासों से देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के नाम का स्मारक उनके पैतृक गाँव डाढ में जबकि 1962 ,1971 व 1999 के युद्ध में अपनो सर्वस्व न्योछावर करने वालो शहीदों की वीरगाथा के नाम का नेचर पार्क निवर्तमान सांसद स्व किशन कपूर राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी लोक सभा सांसद डा राजीव भारद्वाज की सांसद निधि से बाबा अनन्त परिसर लाहला में निर्माणाधीन है। इस तरह संस्था की मुख्य मुख्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने जय राम ठाकुर से संस्था के ही टैक्नोक्रेटस द्वारा मैंहझा पुल से लेकर सौरभ वन विहार तक जो बनेर खड्ड के दाहिने तट पर धोलाधार टूरजिम पावर एवं स्वरोजगार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना की फीजीविलटी रिपोर्ट केन्द्रीय मन्त्री मनोहर लाल की सेवा में प्रेषित है की दृढ़ता से पैरवी का आग्रह किया ।


कोई टिप्पणी नहीं