दो वर्ष बीतने के वाबजूद संशोधित वेतनमानों का एरियर न मिलने से पेंशनर खफा
दो वर्ष बीतने के वाबजूद संशोधित वेतनमानों का एरियर न मिलने से पेंशनर खफा
नूरपुर
नूरपुर हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम यूनिट नूरपुर की एक मासिक बैठक विश्रामगृह बोढ में आज यूनिट प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।इस अवसर पर यूनिट के प्रधान मान सिंह ने अपने संबोधन में कहा की पेंशनरो के लिए आने वाला समय काफी संघर्ष पूर्ण होने वाला है। महा अधिवेशन मे जो घोषणाऐ की गईं थी उनको अभी तक व्यवस्था परिवर्तन की सरकार के बिजली बोर्ड के मैनेजमेंट ने पूरा नहीं किया है।ऐसा लगता है कि आने वाले समय कर्मचारी और पेंशनर सभी सड़कों पर दिखाई देंगा l आज दिन तक संशोधित वेतनमानों की बकाया राशि का विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जिसमें पेंशनरों में भारी रोष है। इस अवसर पर यूनिट सचिव अरुण सहोत्रा ने कहा कि 2 वर्ष का लंबा अरसा बीत जाने के बाद आज दिन तक मार्च 2024 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी और मेडिकल बिल की पेमेंट नहीं की गई।इसको लेकर पेंशनरो में सरकार और बोर्ड प्रबंधक के खिलाफ रोष व्याप्त है l उन्होंने बोर्ड प्रबंधक वर्ग से उक्त सभी वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया हैऔर उधर केंद्र सरकार द्वारा बिजली संशोधन बिल 2025 संसद में लाने की तैयारी कर रहा है उसके विरोध में नूरपुर जॉन के समस्त बिजली कर्मचारी अभियंता और पेंशनर सामूहिक रूप से 12 फरवरी 26 को 220 केवी जसूर बिजली घर बोड के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर यूनियन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे l


कोई टिप्पणी नहीं