एचपीसीडीपी–जाइका के अंतर्गत मंडी में सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय पीयर लर्निंग प्रशिक्षण आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

एचपीसीडीपी–जाइका के अंतर्गत मंडी में सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय पीयर लर्निंग प्रशिक्षण आयोजित

एचपीसीडीपी–जाइका के अंतर्गत मंडी में सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय पीयर लर्निंग प्रशिक्षण आयोजित


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय पीयर लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में परियोजना के अंतर्गत संचालित 10 उप-परियोजनाओं से कुल 20 सामुदायिक प्रेरकों ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजना की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा सामुदायिक प्रेरकों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक प्रेरकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, परियोजना के दिशा-निर्देशों, किसान सहायता गतिविधियों, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा परियोजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही आजीविका सहायता के विभिन्न पहलुओं पर विशेष रूप से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

यह प्रशिक्षण कृषि विभाग के विशेषज्ञों एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर प्रेरकों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सामुदायिक प्रेरकों के बीच आपसी संवाद, अनुभव साझा करना तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर खुली चर्चा रहा जिससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला।



कोई टिप्पणी नहीं