युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर
युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ ने युवाओं के हौसलों को दी नई उड़ान : अनुराग ठाकुर नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की बात कही है। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में स्वयं द्वारा चलाए जा रहे युवा केंद्रित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, " मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है” अनुराग ठाकुर ने कहा” अगर आप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि युवा का मतलब क्या है। मोदी जी ने उम्र के बंधन को तोड़...