पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा ने सुक्खू सरकार का आभार प्रकट किया

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा ने सुक्खू सरकार का आभार प्रकट किया


 

चंबा: जितेन्द्र खन्ना /  

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा ने सुक्खू सरकार का आभार प्रकट किया है। एसोसिएशन ने यह आभार कर्मचारियों के हितों में लिए गए निर्णयों सहित पुरानी पेंशन की सौगात देने के लिए जताया है। एसोसिएशन की मासिक बैठक आज जिला प्रधान पीसी ओबरॉय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम वर्ष 2022 में बिछड़े पेंशनर्स की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। पीसी ओबरॉय ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सत्ता की बागडोर संभालते ही सरकारी कर्मचारियों के हित में जो निर्णय लिए हैं उनका पेंशनर्स स्वागत करते हैं। पुरानी पेंशन योजना बहाली से कर्मचारियों को अब अपने भविष्य की चिंता नहीं रहेगी। ओबरॉय ने यह भी कहा कि महंगाई भत्ते की जनवरी 2022 व जुलाई 2022 की दो किस्तें पिछली सरकार ने रोक रखी हैं। मौजूदा सरकार इन किस्तों का जल्द से जल्द भुगतान करे। इस दौरान एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी व सदस्य खंड इकाइयों से संपर्क कर सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान मौजूद एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर परिषद द्वारा बढ़ाए गए गृह कर का भी जमकर विरोध किया और इस निर्णय को वापस लेने की मांग भी उठाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो