डोसा- वी रेस्तरां में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का जायका

डोसा- वी रेस्तरां में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का जायका



 चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / की रिपोर्टदक्षिण भारतीय व्यंजनों के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते तड़ोली गांव में डोसा- वी रेस्तरां का शनिवार को शुभारंभ हो गया है। संचालक विनय शर्मा ने रिब्बन काटकर रेस्तरां का शुभारंभ किया। चम्बा शहर का यह पहला रेस्तरां बन गया है जहां केवल दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। विनय शर्मा ने बताया कि भारत देश में अलग-अलग संस्कृति होने के कारण लोगों के खाने-पीने में भी काफी विभिन्नता देखने को मिलती है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही यह शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि रेस्तरां में 14 प्रकार का डोसा और दस प्रकार की इडली सहित कुल 64 व्यंजन उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए भी चॉकलेट फ्लेवर के व्यंजन भी उपलब्ध हैं ताकि वे उनका आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय व्यंजनों की विशेषता है कि सभी व्यंजन ताजा ही परोसे जाते हैं और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। रेस्तरां में व्यंजन बनाने वाले शैफ काफी अनुभवी हैं जोकि दुबई और चीन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शैफ को करीब 27 वर्षों का लंबा अनुभव है। विनय ने कहा कि लोगों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं। राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर रेस्तरां स्थित होने के कारण लोगों को वाहनों को खड़ा करने में भी दिक्कत पेश नहीं आएगी। उन्होंने चम्बा के लोगों से रेस्तरां में आकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने का आह्वान भी किया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो