शुगल सिंह ने संभाला परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार

शुगल सिंह ने संभाला परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार 

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह

चंबा: जितेन्द्र खन्ना / शुगल सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक अपना कार्यभार संभाला है। ऑटोमोबाइल इंजीनियर शुगल सिंह इससे पहले निगम के सोलन डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक थे। वे पठानकोट और नेरवा में भी क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।  

उन्होंने कहा कि वे पथ परिवहन निगम की सेवाओं को यथासंभव सुचारू तौर पर कार्यशील करने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि निगम के चंबा डिपो में करीब 150 बसों का भारी-भरकम फ्लीट है। निगम का चंबा डिपो जिला के सभी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपनी बस सेवाएं देने के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और अंतर राज्यीय रूटों पर भी अपनी बसों का संचालन करता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो