काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी में दसवीं कक्षा के लिए नवमी कक्षा द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया

 

 काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी में दसवीं कक्षा के लिए नवमी कक्षा द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया 


‌फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  / इसका शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या  ज्योति महाजन ने दीपज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नवमी कक्षा के द्वारा बैजिज लगाकर सम्मानित किया गया एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, डांस, पर्सनैलिटी टिप्स , मिमिक्री आदि कर कार्यक्रम को शानदार बनाया गया। विदाई समारोह सत्र (2022-23) में मिस्टर पर्सनैलिटी प्राशुल , मिस पर्सनैलिटी वृषा शर्मा, छात्रा वर्ग में ऑलराउंडर मिस प्रियसी ठाकुर ,‌ छात्र वर्ग में ऑलराउंडर सौरभ चंबियाल विजेता रहे। अंत में मिस फेयरवेल अनुभूति चौधरी और मिस्टर फेयरवेल तनिष कौंडल को चुना गया। स्कूल प्रबंधक निदेशक  वासु सोनी तथा प्रधानाचार्या  ज्योति महाजन ने स्कूल प्रशासन की ओर से सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा प्रकट की कि सभी बच्चे जीवन में अच्छे नागरिक बनें एवं जीवन में ऊंचाइयों को छुए और स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन