बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या की हत्या नक्सलियों ने,पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन शुरू

बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या की हत्या नक्सलियों ने,पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन शुरू 


यह खूनी हादसा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से उभर कर आया है,जिले के एसपी पुष्कर शर्मा  के मुताबिक मोटर साइकल सवार 2 नक्सली हथियारों के साथ सागर साहू के घर पहुंचे। सागर साहू बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष थे। घर में घुसते ही दोनों नक्सलियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही साहू नीचे गिर गए, जिसके बाद नक्सली आराम से बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए. घायल हालत में सागर साहू को छोटे डोंगर इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।

वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें नारायणपुर जिला अस्पताल में रैफर कर दिया. जब घायल हालत में सागर साहू जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने चेक अप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर विनोद भोयर के मुताबिक सागर साहू के सिर में गोली मारी गई थी. जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1624115717938487296?s=20&t=-yFdCygdFmom3etN1cbPmQ


सागर साहू को नक्सलियों से पहले कोई धमकी मिली थी, इस बारे में कोई सूचना नहीं है. इस घटना के पीछे नक्सलियों के गुट के बारे में पता लगाया जा रहा है. उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है. जल्द ही उनके बारे में पता लगाकर दबोच लिया जाएगा. उधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. बीजेपी ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक