'बल्क ड्रग पार्क' के लिए 225 करोड़ रुपये के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिली केन्द्र से

'बल्क ड्रग पार्क' के लिए 225 करोड़ रुपये के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिली केन्द्र से 


भाजपा एक फूटी कौड़ी नहीं दिला सकी लेकिन कांग्रेस ने केंद्र से आग्रह किया और पहली किश्त जारी हो गयी मुकेश ने कहा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 'बल्क ड्रग पार्क राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है और राज्य के मौजूदा औषधि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि लगभग 8000-10,000 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता को ध्यान में रखते हुए और 15,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की अपेक्षा के साथ राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करेगी। सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के तौर पर पंजीकृत कराया था।

भाजपा एक फूटी कौड़ी नहीं दिला सकी लेकिन कांग्रेस ने केंद्र से आग्रह किया और पहली किश्त जारी हो गयी मुकेश ने कहा

तो वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक बयान में कहा किे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान बल्क पार्क का मामला उठाया। भाजपा एक फूटी कौड़ी नहीं दिला सकी लेकिन कांग्रेस ने केंद्र से आग्रह किया और पहली किश्त जारी हो गयी। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे करने में लगी है।बल्क ड्रग पार्क के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य कांग्रेस की सरकार कर रही है। भाजपा की सरकार के समय चुनाव से पहले केवल चुनावी स्टंट हेतु शिलान्यास करवाया गया था, जबकि 1 रुपये का भी बजट नहीं दिया गया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम