काॅमेट मेन्सा के छात्रों ने छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में लहराया परचम

 काॅमेट मेन्सा के छात्रों ने छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में लहराया परचम


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / वर्ष 2022-23 में ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ इंदौरा समिति द्वारा आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में  इस बार भी स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । यह जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक श्री वासु सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में काफ़ी बच्चों ने भाग लिया और उसका परिणाम कंप्यूटर द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया । मेधावी छात्रवृत्ति में काॅमेट मेन्सा के

पांचवीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। 

पांचवीं कक्षा के अथर्व शर्मा ने दूसरा , सवी ने चौथा, दिव्यम शर्मा ने नौवां एवं ‌अरिहंत सिंह ने ग्यारहवां रैंक हासिल किया। ।इसी प्रकार दसवीं कक्षा की मुस्कान ने सातवां व तनिष कौंडल ने सातवां ‌रैंक‌‌ हासिल किया।  इस परीक्षा में अव्वल रहे बच्चों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि हिमाचल सरकार कृषि एवं पशुपालन विभाग कैबिनेट मंत्री श्री चंद्रकुमार  द्वारा नगद राशि , पदक  व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचने पर  स्कूल प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं बधाई दी गई ।स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन  जी ने इसका श्रेय अध्यापकों, अभिभावकों और बच्चों को देते हुए बताया कि काॅमेट मेन्सा स्कूल में  शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों जैसे योगा ,सांस्कृतिक व धार्मिक व नैतिक शिक्षा  पर भी बल दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता में  हिस्सा लिया व स्कूल का नाम रोशन किया ।

 इस अवसर पर  स्कूल प्रबंधक निदेशक वासु सोनी, प्रधानाचार्या ज्योति महाजन और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो