इन 5 राशियों के बनेंगे सब काम,देखें आज का पंचांग

 इन 5 राशियों के बनेंगे सब काम,देखें आज का पंचांग 


मेष राशि 

आज धन की स्थिति अच्छी है लेकिन आज ऐसी कुछ गुप्त चिंताए सता सकती हैं जिन्हें किसी से शेयर नही कर सकते। स्वस्थ्य के साथ साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज सोच समझ कर बोलना है आज के दिन वरना कोई नई समस्या खडी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज आप खुश रखने की कोशिश करें।

वृषभ राशि 

आज क्रोध हावी रहेगा तो अपने गुस्से पर काबू रखें। साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाये। किसी से हो सकती है अनबन। पर आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। फिजूल खर्च से बचें। आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज के दिन विवाह के लिए अच्छा संयोग बन रहा है

मिथुन राशि

आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वो काम बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है। कुछ भी ऐसा न खाए जो नुकसान दायक हो। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। /p>

कर्क राशि 

आज राशि स्वामी की स्थिति गुरु और शुक्र के साथ भाग्य स्थान में होकर आपके भाग्य को आज अधिक प्रबल करेगा, लेकिन निर्णय लेने के लिए उतार चढ़ाव बने रहेंगे। खुद को स्थिर करके निर्णय लें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योग मेडिटेशन करने की जरूरत है। जिससे मन मजबूत होगा और कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशि 

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम। मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं। बाहर खाने से आज बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ढीला

कन्या राशि 

प्रॉपेर्टी लेने का सोच रहे हैं तो ले सकते हैं। वाहन के लिए भी सोच सकते हैं। लेकिन सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। निर्णय चाहे व्यापार में हो नौकरी में हो या फिर घर में, बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए समय अच्छा है। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।

तुला राशि 

प्रॉपर्टी से जुड़ी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। आपका शांत स्वभाव रिश्ते टूटने से बचाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि 

धन खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होगा।

धनु राशि 

किसी कारोबारी डील में धन लाभ होगा। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका शांत स्वभाव बिगड़े रिश्ते सुधारेगा। आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। किसी नई योजना में निवेश करने से बचें। बजरंग बाण का पाठ करना सभी बाधाओं से मुक्त करेगा। /p>

मकर राशि

जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। आपकी जिद्द नुकसान करा सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, लाभ होगा।

कुंभ राशि

आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। बेवजह किसी पर ना चिल्लाएं। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, भाग्योदय होगा। /p>

मीन राशि 

धन लाभ होगा, बचत भी बढ़ेगी। अपने काम दूसरों पर ना थोपें। आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा ज्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है। पुरानी गाड़ी खरीदने में जल्दबाजी ना करें। कॅरियर में तरक्की के लिए चींटियों को आटा डालें।

Jalandhar, India
तृतीया, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन
तिथितृतीया27:23:58*
पक्षशुक्ल
नक्षत्रउत्तरभाद्रपदा28:48:53*
योगसाध्य23:44:57
करणतैतुल16:35:46
करणगर27:23:58*
वारबुधवार
माह (अमावस्यांत)फाल्गुन
माह (पूर्णिमांत)फाल्गुन
चन्द्र राशि   मीन
सूर्य राशि   कुम्भ
रितुवसंत
आयनउत्तरायण
संवत्सरशुभकृत
संवत्सर (उत्तर)नल
विक्रम संवत2079 विक्रम संवत
गुजराती संवत2079 विक्रम संवत
शक संवत1944 शक संवत
सौर प्रविष्टे10, फाल्गुन
Jalandhar, India
सूर्योदय07:04:01सूर्यास्त18:18:46
दिन काल11:14:45रात्री काल12:44:12
चंद्रोदय08:28:43चंद्रास्त20:44:59

सूर्योदय
लग्न  कुम्भ 8°58' , 308°58'
सूर्य नक्षत्रशतभिषचन्द्र नक्षत्रउत्तरभाद्रपदा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो