नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर
नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं, परिवार ने काफी प्रयासों के बाद आधी रात के बाद गुमशदी की रिपोर्ट लिखवाई राघव की (नूरपुर :विनय महाजन) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर वार्ड नंबर 3 के निवासी राघव पुत्र राकेश कुमार(24) का शव अपर चौगान बाजार में स्थित अपनी ही दुकान में मिलने के बाद क्षेत्र में अनेको प्रकार की चर्चाएं चर्चित है कि राघव पुत्र राकेश कुमार कुछ दिन से गायब था l इस सूचना से शहर क्षेत्र में शोक की लहर पनपी l सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त 26 को रात लगभग 12वजे के वाद परिवार के लोगों ने राघव की गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई l शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 की शिकायत पर आधी रात पुलिस की टीम गुमशुदा राघव को ढूंढने के लिए निकली मोबाइल लोकेशन के आधार पर काफी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस इस मामले में कामयाब नहीं हुई फिर ल लोगों के द्वारा मिले सहयोग से पुलिस ने इस विषय में राघव का शव अपर चौगान में जहां पर वह किराए की दुकान मे रेडीमेड का काम करता था। ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें