मुख्य संसदीय सचिव ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मुख्य संसदीय सचिव ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मंडी : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही शिवरात्रि बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 63.5 किग्रा वर्ग भार में मोहित पराशर और वीरेन्द्र सैनी के बीच में हुआ। जिसमें मोहित पराशर विजेता रहे, इसी भार वर्ग में दूसरा मुकाबला शोभे राम और अनमोल के बीच हुआ जिसमें अनमोल विजेता रहे। प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में राहुल और रामजी के बीच में मैच खेला गया। जिसमें रामजी विजेता रहे। 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में विकास और अर्पित के बीच मैच हुआ। जिसमें विकास विजेता रहा। 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में सौरभ जम्वाल और चंदन कुमार के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सौरभ जम्वाल विजेता रहे। इसी भार वर्ग में जिग्याश दुग्गल और तरूण के मध्य हुए मुकाबले में जिग्याश दुग्गल विजयी रहे। 63.5 किग्रा भार वर्ग में शम्मी और दीपक के मध्य हुए मुकाबले में शम्मी विजयी रहे जबकि मोहित और अनमोल के बीच हुए मुकाबले में मोहित विजयी रहे।

75 किग्रा भार में शिवम और विद्यासागर के बीच हुए मुकाबले में विद्यासागर विजयी रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम और मुकेश के मध्य हुए मुकाबले में शिवम विजयी रहे। 92 प्लस भार वर्ग में हितेश और विकास के मध्य हुए मुकाबले में विकास विजयी रहे। 57 से 60 किलो भार वर्ग में हिमेन्द्र और शौरभ जम्बाल के मध्य हुए मुकाबले में शौरभ विजयी रहे।  


इस अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम रीतिका जिंदल, बॉक्सिंग कोच रोशन भारती, मान सिंह, सोहन लाल ठाकुर, सुरेश चैधरी, विनोद कुमार, इन्द्र सिंह, सुरज ठाकुर, मिनाक्षी सहित अन्य उपस्थित थे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक