ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली पर्व पर प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेला आज से शुरु

ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली पर्व पर प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेला आज से शुरु 


जिला प्रशासन द्वारा 9 मार्च तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेले के प्रबंधों को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।इस मेले में विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, 

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मेले के दौरान ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रालों में सवारियों ढोने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. ऐसा करने वाले वाहनों पर हिमाचल प्रवेश द्वार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आगे नहीं जाने दिया जाएगा, एसपी ऊना ने बताया कि इस संबंध में पंजाब के विभिन्न जिलों के आलाधिकारियों को भी पत्र लिख श्रद्धालुओं से मालवाहक वाहनों में सफर न करने का आहवान किया गया है।

मेला क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के करीब 1500 कर्मचारी तैनात किए गए है. वहीं, असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं. मेला के दौरान आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों की भी तैनाती की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश