कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय:भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय:भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय है। सरकार ने हाल ही में चयन बोर्ड हमीरपुर को बंद करने का गलत निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 22 सरकारी महाविद्यालयों को बंद करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपनी नीयत व नीति साफ कर दी है। यह बात भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने मंगलवार को प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजने के उपरांत कही। जय सिंह ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रस्त हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार उन सभी सरकारी संस्थानों को बंद कर रही है जोकि भाजपा की पूर्व सरकारों के कार्यकाल में जनहिता को मध्य नजर रखते हुए खोले गए थे। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड का तोहफा देकर हिमाचल के युवाओं राहत पहुंचाई थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की जनता के आर्थिक हालातों को मध्य नजर रखते हुए गरीब छात्र-छात्राओं को घर द्वार कॉलेज की सौगात देकर शिक्षा मुहैय्या करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने एक-एक करके प्रदेश के 22 कॉलेजों को डिनोटिफाई कर दिया। हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड में हुई धांधली की जांच और उसके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के स्थान पर सरकार ने बोर्ड को ही बंद कर दिया। सरकार के यह निर्णय हिमाचल के युवाओं के हितों पर कुठाराघात हैं। उन्होंने राज्यपाल से कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए गए सरकारी संस्थानों को फिर से खोलने के आदेश जारी करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम