महादेव युवक क्लब घाड़जरोट ने करवाई प्रतियोगिता,

 धमेटा की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता,महादेव युवक क्लब घाड़जरोट ने करवाई प्रतियोगिता


ज्वाली: महादेव युवक क्लब घाड़जरोट द्वारा घाड़जरोट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत प्रधान कर्म चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत प्रधान कर्म चंद का बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शाहपुर व धमेटा की टीम के बीच हुआ जिसमें धमेटा की टीम विजेता व शाहपुर की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि कर्म चंद द्वारा विजेता टीम को 6100 रुपए सहित ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 4100रुपए सहित ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि कर्म चंद ने क्लब को 2100रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने क्लब को 21हजार की राशि अपनी तरफ से दी। मुख्यातिथि कर्म चंद ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। मुख्यातिथि कर्म चंद को क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवेक, मोहित, निर्मल धीमान, राजेश, जानू, पंकू, वंश, राजेश, अनुज क्लब के पदाधिकारियों सहित दर्शक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम