​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

 ​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की होनहार छात्रा अंशिका धीमान पुत्री श्री मदन धीमान ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका ने कड़े मुकाबले वाली 3000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

​अंशिका की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार ने छात्रा की मेहनत, लगन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि अंशिका की यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​बिटिया की इस सफलता पर पिता श्री मदन धीमान ने विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं समस्त स्टाफ का अभिनंदन करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व शुक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के उचित प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी ! इसका श्रेय डीपीई संजय ठाकुर व पीईटी अक्षय प्रकाश को जाता है !

कार्यवाहक प्रधानाचार्य

सुरिन्द्र कुमार नै बच्चों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ! 

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त