80वें इन्फैंट्री दिवस पर भारतीय सेना की 1064 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली मंडी पहुंची, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

80वें इन्फैंट्री दिवस पर भारतीय सेना की 1064 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली मंडी पहुंची, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि


भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन की ओर से 80वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 1064 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली आज मंडी पहुंची। द डोगरा रेजिमेंट की 7वीं बटालियन द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।यह साइकिलिंग अभियान 10 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत जम्मू स्थित दमाना मिलिट्री स्टेशन से हुई। यहां से साइकिल सवार जवान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंचे और इसके बाद वापस सतवारी कैंट स्थित मुख्यालय 26 इन्फैंट्री डिवीजन की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज यह रैली मंडी पहुंची। यह अभियान भारतीय सेना की एकजुटता, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है।80वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह साइकिल रैली न केवल वीर सैनिकों के बलिदान को याद करने का माध्यम है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए भारतीय सेना सदैव समर्पित है। मंडी पहुंची इस रैली के माध्यम से जवानों ने साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

नानक चंद, मेज़र

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार