श्रद्धालुओं के मन में अगर ऐसी भावना जाग उठी तो अवश्य साकार होगा आदि हिमानी चामुण्डा को माता वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर विकसित करने का सपना : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

 श्रद्धालुओं के मन में अगर ऐसी भावना जाग उठी तो अवश्य साकार होगा आदि हिमानी चामुण्डा को माता वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर विकसित करने का सपना : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक




 आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर विकसित करने का सपना तभी साकार हो सकता है, जब सरकार के प्रयासों के साथ-साथ श्रद्धालु भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । यदि माता के भक्तों के मन में सेवा, समर्पण और सहयोग की ऐसी भावना जागृत हो जाए, तो वह दिन दूर नहीं जब आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर जिला कांगड़ा का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। यह विचार इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा समाज सेवा के लिए समर्पित इन्साफ संस्था की ओर से जिला कांगड़ा के सभी विधायकों को पत्र लिखकर आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर विकसित करने का आग्रह किया गया है। हालांकि, इस दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है, लेकिन इसी बीच घडोल (मैहंझा) निवासी श्री विनय राणा ने अपनी श्रद्धा और सेवाभाव से एक ऐसी प्रेरणादायक पहल की है, जो अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अनुकरणीय है।


प्रवीन कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत श्री विनय राणा ने उनसे मिलकर अपनी हार्दिक इच्छा व्यक्त की कि वे अपने माता-पिता की स्मृति में आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर के पैदल मार्ग पर स्थित पहले गजीबो (रेन शेल्टर) के बाहर सोलर लाइट लगाना चाहते हैं। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले से लगाई गई सोलर लाइटों तथा राज्यसभा की तत्कालीन सांसद सुश्री इन्दु गोस्वामी के सहयोग से निर्मित रेन शेल्टर के सामने प्रकाश की व्यवस्था होने से रात्रि के समय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।


विनय राणा ने अपने पिता स्वर्गीय दुनि चन्द एवं माता श्रीमती रेखा राणा की स्मृति में सोलर लाइट लगाकर न केवल अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की है, बल्कि माता के दरबार में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी सराहनीय योगदान दिया है।


प्रवीन कुमार ने कहा कि विनय राणा की यह पहल केवल एक सोलर लाइट लगाने तक सीमित नहीं है। यह उस भावना का प्रतीक है, जिसमें व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार धार्मिक स्थलों के विकास और जनसेवा में योगदान देता है। यदि इसी प्रकार माता के भक्त आगे आएं और मार्ग पर आवश्यक सुविधाओं के विकास में अपना सहयोग दें, तो सामूहिक प्रयासों से अनेक कठिनाइयों का समाधान सम्भव है। ऐसी छोटी-छोटी पहल ही भविष्य में बड़े बदलावों का आधार बनती हैं।


पूर्व विधायक ने कहा कि इन्साफ संस्था के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी से भी आग्रह किया था कि आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे में नवरात्रों के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं अपने कर-कमलों से मन्दिर भवन के अन्दर माता की मूर्ति की स्थापना, यज्ञ-पाठ एवं हवन सहित भवन की प्रतिष्ठा की धार्मिक प्रक्रिया का शुभारम्भ करें । 


प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इस लक्ष्य को सार्थक बनाने के लिए आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। यदि मन्दिर को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए, तो यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से जिला कांगड़ा का सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन स्थल केन्द्र के रूप में उभर सकता है।


उन्होंने कहा कि मन्दिर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, पैदल मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं, विश्राम स्थलों,  सराय , विधुत , पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है।


प्रवीन कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार  सकारात्मक पहल करे और माता के भक्त विनय राणा की तरह सेवा एवं सहयोग की भावना से आगे आएं, तो आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर विकसित करने का सपना अवश्य साकार हो सकता है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जिला कांगड़ा में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा और गति मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार