राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिवालसर : अजय सूर्या /
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के करियर परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेबी (SEBI) के प्रमाणित स्मार्ट ट्रेनर प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, निवेश के विभिन्न विकल्पों, सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के साथ साइबर अपराधों के प्रति सजग करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन, प्रो. मेहर चंद, प्रो. अंजली परमार, प्रो. सूरज मणि, प्रो. यश पाल, डॉ. कुलदीप कुमार, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. रमणीक शर्मा और पुस्तकालयाध्यक्ष खेम चंद सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में 95 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें