पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता आज से लागू हुई, नहीं होगें यह काम
पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता आज से लागू हुई, नहीं होगें यह काम 3 महीने जून माह तक आचार संहिता लागू रहेगी हिमाचल मीडिया ब्यूरो - आज से किसी भी तरह की नई घोषणाओं, नियुक्तियों, टेंडर, अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले और सरकारी गाडिय़ों व हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर रोक लग गई है। - यानि मुख्यमंत्री सुक्खू भी बिना किसी ठोस कारण के हेलीकॉप्टर प्रयोग नहीं कर पाएंगे - चुनावी गतिविधियों के लिए तो बिल्कुल भी नहीं - कोई बेहद जरूरी काम हो तो राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। - ईसीआई ने 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा 10 मार्च को की थी - लेकिन इस बार 6 दिन देरी से चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया है। - सरकार के सभी मंत्रियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को चुनाव नतीजे आने तक अपनी सरकारी गाडिय़ां छोडऩी होंगी। - चुनाव प्रचार में कोई मंत्री-विधायक सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। - मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। - प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगे लुभावनी घोषणाओं-वादों वाले स...