संदेश

जयसिंहपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा में संगठन सर्वोपरि, न कि पद: इंदू गोस्वामी

चित्र
भाजपा में संगठन सर्वोपरि, न कि पद: इंदू गोस्वामी जयसिंहपुर(ब्यूरो):-  राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के झुंग्गा देवी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।  उन्होंने कहा कि "वक्फ बोर्ड के नाम पर कांग्रेस सरकार ने हिंदू और मुस्लिम समुदायों को आपस में लड़वाकर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। इस बोर्ड की आड़ में नेताओं ने करोड़ों की संपत्ति बना ली, जबकि गरीब मुस्लिम वहीं के वहीं रह गए। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वक्फ बिल लाना पड़ा, जिससे गरीब मुस्लिमों को न्याय मिला है।" कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी में न तो पद सर्वोपरि है और न ही पद का कोई विशेष महत्व। भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और संगठन में ही कार्यकर्ता बसते हैं। आज इसी संगठन के बल पर भाजपा न केवल भारत, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।" उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती उसकी पांच निष्ठाओं पर आधारित है, जिनके कारण हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद...

कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल: यादविंदर गोमा

चित्र
कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल: यादविंदर गोमा जयसिंहपुर(ब्यूरो):- आयुष, युवा सेवाऐं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि ग्राम पंचायत कोसरी आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों  का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आयुष मंत्री ने सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरू गांव में जनसमस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने मुख्य सड़क से देहरु गांव को जोड़ने वाली सम्पर्क सडक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 10 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। बरसात से पहले  मुख्य चढ़ाई पर कंकरीट किया जाएगा ताकि आवाजाही में मुश्किल न हो। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगी। गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र तथा सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को पर्याप्त बजट मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर को मिला टी.बी. जागरूकता के लिए पुरस्कार

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर को मिला टी.बी. जागरूकता के लिए पुरस्कार जयसिंहपुर(ब्यूरो):-    राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के रेड रिबन क्लब को टी. बी. नियंत्रण और जागरूकता में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए 'टी. बी. को समाप्त करने के लिए नवाचार में अद्वितीय नेतृत्व' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  यह पुरस्कार शिवनगर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब को 'लीफ पेंटिंग' के माध्यम से टी. बी. के प्रति जागरूक करने के लिए प्राप्त हुआ। यह सम्मान काँगड़ा जिले के जोनल अस्पताल, धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में दिया गया, जिसका विषय राष्ट्रीय टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम था।  बैठक में महाविद्यालय की प्रतिनिधि, क्लब की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा उपस्थित रही जिनकी सराहना मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी।  महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने  रेड रिबन क्लब की संयोजक व सदस्यों को बधाई देते हुए उनके इस नवीन विचारों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कांग्रेस सरकार का बजट दिशाहीन, हिमाचल को आर्थिक संकट में धकेलने वाला : रविंद्र धीमान

चित्र
कांग्रेस सरकार का बजट दिशाहीन, हिमाचल को आर्थिक संकट में धकेलने वाला : रविंद्र धीमान  जयसिंहपुर(ब्यूरो):-    पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने जारी अपने प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत 2025-26 के बजट को पूरी तरह दिशाहीन और झूठे वादों का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ एक छलावा है, जिसमें न तो कोई ठोस विकास योजना है और न ही आर्थिक सुधारों की कोई ठोस दिशा। प्रदेश पहले ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है और इस बजट में इसे उबारने की कोई ठोस रणनीति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। 2023 में राज्य पर ₹76,185 करोड़ का कर्ज था, जो अब बढ़कर ₹एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। यह सरकार केवल कर्ज के भरोसे प्रदेश को चला रही है, लेकिन इस कर्ज की भरपाई कैसे होगी, इस पर बजट में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। कांग्रेस को जनता को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल क्यों हो रही है। रविंद्र धीमान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहल...

चढ़ियार क्षेत्र के लिए पेयजल पर व्यय हो रहे 43 करोड़ : यादविंदर गोमा

चित्र
चढ़ियार क्षेत्र के लिए पेयजल पर व्यय हो रहे 43 करोड़ : यादविंदर गोमा जयसिंहपुर(ब्यूरो):-    आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को स्वावलंबी, स्वायत्त तथा सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुष मंत्री शनिवार को ग्राम पंचायत मैला में 12.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन  का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को अनेक वित्तीय शक्तियां प्रदान की गई हैं। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं का कम्पयूट्रीकरण कर इन संस्थाओं में आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा रही है।  उन्होंने कहा कि पंचायतों के पास जहां पंचायत में कानून व्यवस्था बनाने की अहम जिम्मेवारी रहती है वहीं गांव-गांव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भी किया जाता है। जिससे लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचता है। उन्होंने सामाजिक और सामूहिक कार्यों की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जयसिंहपुर हलके में मू...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन जयसिंहपुर(शिवनगर):-    राजकीय महाविद्यालय शिवनगर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. आर. आर. भाटिया एवं विशिष्ट अथिति के रूप में प्राचार्या डॉ. राका शर्मा, डॉ. शमशेर सिंह का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने गुलदस्ता देकर व हार पहनाकर किया।  राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का आरम्भ किया गया। मंच संचालक करते हुए डॉ. नीतिका शर्मा और प्रो. विवेकानंद ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य महोदया को वार्षिक रिपोर्ट पढ़ने के लिए आमंत्रित किया।  डॉ. संगीता सिंह ने मुख्य अथिति, विशिष्ट अथिति, पी. टी. ए. सदस्यों, मीडिया के लोगों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से महाविद्यालय के वर्ष भर की उपलब्धियों, कार्यक्रमों, परिणामों आदि का विस्तृत ब्यौरा दिया और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी वर्षों के लिए शुभकामनाएं दी। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ...

होली पर्व सामाजिक मेलजोल और आपसी भाईचारे का प्रतीक: यादविंदर गोमा

चित्र
होली पर्व सामाजिक मेलजोल और आपसी भाईचारे का प्रतीक: यादविंदर गोमा  जयसिंहपुर (शिवनगर):-  आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने शुक्रवार को चार दिवसीय होली मेला गंदड़ मरेरा के समापन अवसर पर आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत है। देश के कई भागों में होली के पर्व की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ होती है।  साथ ही उन्होने कहा कि होली केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि सामाजिक मेलजोल , भाईचारा और सभी को अपने समान समझने का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने सभी मतभेद को भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होने  गंदड़ वासियों को होली के उपलक्ष पर आयोजित दंगल की बधाई दी और हर बर्ष इसी तरह दंगल आयोजित करने को कहा।  स्थानीय लोगों की मांग  पर उन्होनें मरेरा में बेडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए 2 लाख और शिव शक्ति मंदिर के शेष निर्माण कार्य के लिए शुरूआती तौर पर 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गंदड़ में पीएच...

मेले एवं उत्सव हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: यादविंदर गोमा

चित्र
मेले एवं उत्सव हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: यादविंदर गोमा  जयसिंहपुर(ब्यूरो):-   आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने वीरवार को आलमपुर में ख्वाजा पीर मंदिर वार्षिक दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयुष मंत्री ने दंगल आयोजन समिति को बेहतर आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है तथा मेले एवं उत्सव हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने  के साथ- साथ यहां आयोजित होने वाले मेले-उत्सव और त्यौहार स्थानीय देवी -देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा खवाजा पीर मंदिर एक  ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है और यहां के दंगल का अपना एक विशेष महत्त्व है।  उन्होंन यह भी कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सामूहिक कार्यों को करना विशेष प्राथमिकता है।  आलमपुर क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जि...

जयसिंहपुर में जिला स्तरीय होली उत्सव का शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

चित्र
जयसिंहपुर में जिला स्तरीय होली उत्सव का शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज जयसिंहपुर (ब्यूरो):-  आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को जयसिंहपुर के दो दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ किया।  मंत्री ने जयसिंहपुर बस स्टैंड पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। लोक निर्माण विभाग विश्राम से लेकर मेला ग्राउंड तक आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर जयसिंहपुर चौगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकसित प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। गोमा ने जिला  स्तरीय होली उत्सव जयसिंहपुर की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का जश्न हमारे हिमाचल प्रदेश में अलग ही होता है। होली प्रदेश के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। होली का त्योहार शरद ऋतु की समाप्ति और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यहां की होली को जिला स्तरीय का दर्जा भी दिलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि होली उत्सव का जयसिंहपुर के लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है और यहां के लोग इस उत्सव क...

जयसिंहपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक होटल पीक बाउंड पंचरुखी में आयोजित

चित्र
जयसिंहपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक होटल पीक बाउंड पंचरुखी में आयोजित पंचरुखी:-   आज भाजपा जयसिंहपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक होटल पीक बाउंड पंचरुखी में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की बारीकियों और कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी कार्यों पर महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।  सिद्धार्थन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है, और इसका श्रेय भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनका निरंतर परिश्रम और समर्पण पार्टी की सफलता में अहम योगदान है।  उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का प्रमुख कारण यही है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन से हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाया। खासकर हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की शानदार जीत यह साबित करती है कि कार्यकर्ता किस तरह पार्टी के लिए अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।  सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हर बू...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में महिला दिवस का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में महिला दिवस का आयोजन जयसिंहपुर(शिवनगर):- राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन वीमेन ग्रेवीन्स सेल, एन एस. एस और रेड रिबन के तत्वाधान में किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या और मुख्य अथिति डॉ. संगीता सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ की। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शिखा धरवाल ने मुख्य अथिति का स्वागत करते हुए उन्हें वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया।  डॉ. संगीता सिंह ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया और उदाहरणों के माध्यम से महिला को प्रगति और विकास के लिए प्रेरित किया।  इसके बाद काव्यपाठ और भाषण प्रतियोगिता का आरम्भ हुआ जिसके विजेता निम्नलिखित हैं- काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेता प्रथम- तमन्ना, बी. ए. द्वितीय वर्ष  द्वितीय- स्नेहलता, बी. कॉम तृतीय वर्ष  तृतीय- पलक, बी कॉम द्वितीय वर्ष  भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रथम- पलक, बी कॉम द्वितीय वर्ष द्वितीय- स्नेहलता, बी. कॉम तृतीय वर्ष तृतीय- दिक्षा, बी. ए. तृतीय वर्ष ...

आयुष मंत्री ने किया बहु तकनिकी संस्थान तलवाड़ के आवासों का लोकार्पण

चित्र
आयुष मंत्री ने किया बहु तकनिकी संस्थान तलवाड़ के आवासों का लोकार्पण जयसिंहपुर :-    आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल  मंत्री, यादविंदर गोमा ने शुक्रवार को राजकीय बहु तकनीकी संस्थान तलवाड़ में एक करोड़ 80 लाख की  लागत से निर्मित टाइप- 4 अवासों का लोकार्पण किया। उन्होंने तलवाड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में जनहित एवं सामाजिक कार्यों को प्रतिबद्धता से किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं के हुनर को तराश कर नई दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने  लिए उपयुक्त ज्ञान, कौशल से परिपूर्ण हों ।  उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ के प्राध्यापकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान के प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ के लिए 8 सेट टाइप -1  व 8 सेट टाइप -2 और एक सेट टाइप- 5 का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा संस्थान में एमेनिटी ब्लॉक का निर्माण भ...

गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : यादविंद्र गोमा

चित्र
  गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : यादविंद्र गोमा  जयसिंहपुर : - आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंद्र गोमा ने गुरुवार को कवंर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्व मंत्री और समाज सेवक कवंर दुर्गा चंद को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह विद्यार्थियों के लिये प्रतिभा का प्रदर्शन करने और प्रोत्साहन के लिये बेहतर अवसर होता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया की गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का समय समय पर मार्गदर्शन भी करें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।  उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय परिसर में एक्यू...

सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चित्र
सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन  जयसिंहपुर (शिवनगर):-    राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह के निर्देशन में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन बाजार की मुख्य सड़क में किया गया । जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा भी खूब सराहा गया।  इस अवसर पर क्लब के समन्वयक डॉ. उज्ज्वल सिंह , प्रो. नीतिका शर्मा, प्रो. विवेकानन्द शर्मा, प्रो. योगेश पांडेय उपस्थित रहे।

सनातन को गाली देने वाले चढ़ावे की राशि मांग रहे, यह मंजूर नहीं: रविंद्र धीमान

चित्र
सनातन को गाली देने वाले चढ़ावे की राशि मांग रहे, यह मंजूर नहीं: रविंद्र धीमान  जयसिंहपुर:-    पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने जारी अपने प्रेस नोट में कहा कि मंदिरों का पैसा मांगने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है एक तरफ सनातन का विरोध और मंदिरों को गालियां दी जा रही हैं। दूसरी तरफ मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।  2022 के विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर इतराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सनातन विरोधी इरादे जाहिर कर दिए थे और देश भर में घूम-घूम कर कहा था कि हम 97% हिंदुत्व वाली विचारधारा को हराकर आए हैं।  आज मुख्यमंत्री उन्हीं हिंदू के मन्दिर में चढ़े चढ़ावे को लेने के लिए हाथ में कटोरा लेकर खड़े हैं यदि उन्हें अपनी सरकार की फ्लैगशिप स्कीमों के लिए मंदिरों में चढ़े चढ़ावे की आवश्यकता पड़ रही है प्रदेश में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार द्वारा इस तरीके से मंदिरों की जमा पूंजी पर नजर लगाई गई हो।  आपदा और आपात की परिस्थितियों के लिए प्रदेश के मंदिर हमेशा मदद करते आए हैं। लेकिन सरकार की द्वारा घोषित की गई बजट स...

मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : यादविन्दर गोमा

चित्र
मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : यादविन्दर गोमा  लम्बागांव (जयसिंहपुर) :-   आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि  मेले, उत्सव और त्योहार हमारी संस्कृति  का अभिन्न अंग है। मेले और उत्सवों के आयोजन से  मनोरंजन  के साथ लोगों में सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। आयुष मंत्री ने शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री कुंजेशवर महादेव लंबागांव में शिवरात्रि मेले पर आयोजित दंगल में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो यहां की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ आपसी भाईचारा और व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं।  उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में अहम भूमिका है । उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा मेलों और उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।  ...

महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

चित्र
महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन  जयसिंहपुर (पालमपुर):-   कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्टाफ सचिव डॉ. अर्पित कायस्थ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा द्वारा लता देवी को  टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने शब्दों में लता जी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की और उनके महाविद्यालय में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में लता देवी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञ है और उनकी वर्षों की निष्ठा व समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से लता देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में " सृजनोत्सव 2024-25 " का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में " सृजनोत्सव 2024-25 " का आयोजन जयसिंहपुर:-   राजकीय महाविद्यालय शिवनगर की CSCA (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) ईकाई द्वारा सृजनोत्सव 2024-25 कार्यक्रम छात्रों द्वारा बड़ी धूम - से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में भूमिका निभाई।  प्राचार्या ने कहा कि हमारा कॉलेज हमेशा से समग्र विकास का एक पोषक स्थान रहा है, और ऐसे आयोजन हमें यह याद दिलाते हैं कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा को खोजने और निखारने के बारे में भी है।  CSCA की प्रधान मुस्कान ने महाविद्यालय में किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए प्राचार्य का धन्यवाद किया। तदोपरांत लोक नृत्य के साथ -साथ गायन की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने खूब समा बांधा।  सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ - साथ सड़क सुरक्षा क्लब, के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों, पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग , निबंध लेखन, रंगोली के पुरस्कार भी...

"हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चित्र
"हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयसिंहपुर:-   राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में संगीत विभाग द्वारा 'हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति और प्रमुख वक्ता के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार और शिक्षाविद डॉ. जनमेजय सिंह गुलेरिया तथा विशिष्ट अथिति के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह उपस्थित रहे।  संगीत के विभागाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल सिंह ने सभी का स्वागत दीप प्रज्वलन के साथ कराया। प्राचार्य महोदया ने मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्प, शाल और स्मृति चिन्ह देकर किया। जिसके बाद मुख्य वक्ता ने लोक, कला, संस्कृति और संगीत पर बात करते हुए हिमाचल के लोक संगीत को बहुत से विस्तार और सजीवता के साथ उदाहरण देकर बताया। लोक संगीत पर प्रस्तुति भी दी।  जिसके बाद डॉ. उज्ज्वल ने औपचारिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार, डॉ. नीतिका शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, डॉ. योगेश पाण्डेय व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'प्रकति संरक्षण' विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'प्रकति संरक्षण' विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित जयसिंहपुर:-  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में सी. एस. सी. ए. एवं एन. एस. एस. के संयुक्त तत्वाधान में 17-18 फरवरी को दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 'प्रकति संरक्षण' विषय पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में पहले दिन चित्रकला और रंगोली की प्रतियोगिता हुई जिसमें पर्यावरण अनुकूल रंगों का प्रयोग किया गया जिसमें निम्नलिखित प्रतिभागी विजेता रहे - चित्रकला प्रतियोगिता  प्रथम- मुस्कान, बी. ए. तृतीय वर्ष  द्वितीय- यामिनी, बी. कॉम. द्वितीय वर्ष  तृतीय-  अभय,बी. कॉम. द्वितीय वर्ष  रंगोली प्रतियोगिता  प्रथम- विवेक, सिया द्वितीय- सोनाक्षी, पलक तृतीय- वंश, प्रीति दूसरे दिन छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर भाषण के द्वारा अपने अपने मत रखे और सार्थक नारे सुंदरता के साथ लिख। दोनों कार्यक्रमों के विजेता निम्नलिखित हैं- भाषण प्रतियोगिता  प्रथम- विवेक, बी. ए. द्वितीय वर्ष  द्वितीय- पलक, बी. क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: