जयसिंहपुर में जिला स्तरीय होली उत्सव का शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

जयसिंहपुर में जिला स्तरीय होली उत्सव का शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर (ब्यूरो):-  आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को जयसिंहपुर के दो दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ किया। 

मंत्री ने जयसिंहपुर बस स्टैंड पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। लोक निर्माण विभाग विश्राम से लेकर मेला ग्राउंड तक आयोजित भव्य शोभा यात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर जयसिंहपुर चौगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकसित प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया।

गोमा ने जिला  स्तरीय होली उत्सव जयसिंहपुर की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का जश्न हमारे हिमाचल प्रदेश में अलग ही होता है। होली प्रदेश के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। होली का त्योहार शरद ऋतु की समाप्ति और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यहां की होली को जिला स्तरीय का दर्जा भी दिलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि होली उत्सव का जयसिंहपुर के लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है और यहां के लोग इस उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

यादविंदर गोमा ने होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप, संस्कृति को सहजने और संजोय रखने के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों और उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।  

सांस्कृतिक संध्या में पम्मी ठाकुर, पूनम भारद्वाज और अरविंद राजपूत  सहित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 

इस अवसर पर जसवंत डढवाल, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता विजय कुमार वर्मा, विकासखंड अधिकारी लंबागांव सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुरजीत कुमार, जल शक्ति संजय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महोत्सव समिति के सरकारी और गैरसरकारी सदस्य, इलाके के पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़