चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की निष्पक्ष जांच होगी : मुकेश अग्निहोत्री

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की निष्पक्ष जांच होगी : मुकेश अग्निहोत्री

शिमला समाचार

शिमला(ब्यूरो):-  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जिन अधिकारियों के नाम आएंगे, वे सभी नामजद किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के एक अधिकारी की जान गई है।ऐसे में वह सदन को आश्वस्त करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई होगी। 

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की तरफ से उठाए गए मामले का उत्तर देते हुए कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर को परिजनों के बयान के आधार पर ही दर्ज किया गया है। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान कहा कि जिस विषय को भाजपा विधायक ने उठाया है, वह प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत नहीं आता। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लिखित में सूचना देता है, उसके अनुसार एफआईआर दर्ज की जाती है।

अगर किसी को एड करना या डिलीट करना हो तो उसके लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में एक भी शब्द ऊपर या नीचे नहीं किया गया है। ऐसे में विपक्ष बेवजह मामले को लेकर सनसनी फैला रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,