ग्रामीण शिमला के अंतर्गत सतलुज नदी में पर्यटकों के लिए जल्द चलेंगे स्पीड बोट, पैडल बोट, शिकारा बोट, जेट स्की

ग्रामीण शिमला के अंतर्गत सतलुज नदी में पर्यटकों के लिए जल्द चलेंगे स्पीड बोट, पैडल बोट, शिकारा बोट, जेट स्की

शिमला समाचार

शिमला(गायत्री गर्ग):-  सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजन सतलुज घाट के पास किया गया।जिसकी अध्यक्षता सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रधान सीमा सोनी द्वारा की गई। 

बैठक में ग्रामीण शिमला के अंतर्गत सुनी के साथ लगती सतलुज नदी में पर्यटकों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के बारे में चर्चा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं व्यापार मंडल के सचिव ज्योति प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले सुन्नी के साथ लगती सतलुज नदी को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा। 

इसी कड़ी में सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सतलुज नदी का राफ्टिंग मोटर बोट के माध्यम से निरीक्षण किया। सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की  प्रधान सीमा सोनी ने बताया कि हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव इशान अख्तर द्वारा इस एसोसिएशन की नींव रखी गई थी। 

सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रधान सीमा सोनी,नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं व्यापार मंडल के सचिव ज्योति प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पर्यटन विभाग की औपचारिकताएं पूरी करके पर्यटकों के लिए स्पीड बोट, पैडल बोट, शिकारा बोट, जेट स्की इत्यादि चलाए जाएंगे।

इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। इस मौके पर नगर परिषद के सचिव हिमेश एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा