अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):- शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ समिति शिमला द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं  देहरा के अंतर्गत वृत स्तर पर वृत नगरोटा सूरियां की सभी सहकारी सभाओं को प्रबंधक कमेटी सदस्यों के लिए जिला निरीक्षक सहकारी सभाए देहरा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2025 के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला के सहकारी शिक्षा अनुदेशक नूरपुर के प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों को सभा के प्रति उनके अधिकारों व कर्तव्यों तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी सभाएं अधिनियम व नियमों के बारे जानकारी दी गई।

अपनी सहकारी सभाओं को किस तरह से आगे बढ़ना है। सहकारिता के जरिए कारोबार को कैसे बढ़ाना है। कैसे लोगों को सहकारिता के प्रति जोड़ना है। कैसे कर्ज देना है। और उसकी वसूली कैसे होगी। के बारे में विस्तार से आए हुए सभी सदस्यों को जानकारी दी।

इस अवसर पर करीब 70 से 75 कमेटी के सदस्यों तथा सहकारिता के कर्मचारीयों ने इस शिविर में भाग लिया। 

इस अवसर पर कांगड़ा जिला जिला सहकारी संघ धर्मशाला के सचिव रवि सेन निरीक्षक अरविंद जिला निरीक्षक सहकारी सभा देहरा के विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी अपनी सभाओं के वारे में जो समस्या आ रही हैं उन्हें भी विस्तार से रखा गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान