पालमपुर में इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर बैठक आयोजित

पालमपुर में इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर बैठक आयोजित

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):-    एडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन पर सब डिविजनल इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

गुरुवार को मिनी सचिवालय में आयोजित बैठक में सब डिविजनल इंटर एजेंसी ग्रुप और आपदा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन ज़िला इंटर एजेंसी ग्रुप के संयोजक हरजीत भुल्लर ने किया। बैठक में उपमंडल के सभी विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीएम ने आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार करने और  इसमें  स्वयं पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने की बात कही। 

बैठक में आपदा प्रबंधन समन्वय तंत्र के रूप में एसडी-आईएजी का गठन और एसडी-आईएजी सदस्यों की भूमिका-जिम्मेदारियों को परिभाषित करने। इंटर एजेंसी ग्रुप के लिए स्थान, स्टाफिंग और संसाधन आवंटन पर चर्चा की गई।

मौजूदा संचार प्रणालियों और प्रारंभिक तैयारी नेटवर्क के साथ कैसे एकीकृत करने। कॉलेज आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (सीईआरसी) और स्कूल क्लस्टर की स्थापना पर चर्चा की गई।

बैठक में  पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसीएस) और क्लस्टर की स्थापना पर चर्चा की गई। इसमें  समुदाय आधारित स्वयंसेवकों (आपदा मित्र, आपदा वीर, सेहत सेवक वरिष्ठ मंडल, जीवन रक्षक, स्वयं सहायता समूह, एनवाईके और डीवाईएसओ से संबद्ध क्लब, अन्य गैर-लाभकारी, एनजीओ, सामाजिक और सामुदायिक लाभ संगठन) को संगठित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में संस्थागत, पंचायत और घरेलू स्तर पर आपदा प्रबंधन योजनाओं को विकसित करने के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करन पर चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम