शहर और छोटे बाजारों में खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग में होगी बढ़ोतरी: उपायुक्त

शहर और छोटे बाजारों में खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग में होगी बढ़ोतरी: उपायुक्त

शिमला समाचार

शिमला(ब्यूरो):- भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एनएच के किनारे खाद्य वस्तुएं एवं पेय पदार्थों को बेचने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाए। ऐसे उत्पाद कतई नहीं बेचे जाने चाहिए जिनसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा हो। उन्होंने कहा कि सैंपल की संख्या में बढ़ौतरी की जाए। इसके साथ ही बिना अनुमति के खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने की अनुमति नहीं है, जो बिना अनुमति के कार्य करेगा उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी ।

उपायुक्त ने कहा कि दूध, पनीर, मिठाईयों, फल-सब्जियों की चैकिंग निरंतर फील्ड स्टाफ करे। इसके साथ ही रिपोर्ट तुरंत संबधित विभाग को प्रेषित करें। भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के तहत कारवाई की जाएगी।

अनुपम कश्यप ने कहा कि होटल रिजोर्ट में होने वाली शादी या अन्य बड़े समारोह के दौरान खाने के सैंपल लिए जाएंगे ताकि खाने की गुणवता पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि फूड प्वाईजनिंग के मामले ऐसे बड़े आयोजन में होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के साथ सटे छोटे बाजारों में भी चैंकिग करने के लिए फील्ड स्टाफ जाएगा। स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों में प्राथमिकता के आधार पर चैकिंग की जाएगी।

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि खाद्य वस्तुओं में जरा भी खामी पाए जाने पर प्रशासन के ध्यान में लाएं। उन्होंने कहा कि आम लोग जागरूक बनें।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धर्मेंद्र चौहान, डाईटिशियन अंजना शर्मा, न्यूट्रिशनल काउंसलर नीलमा शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।