वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स: आरटीओ चंबा

वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स: आरटीओ चंबा

चंबा समाचार

चंबा(ब्यूरो):-  ऐसे वाहन मालिक जिन्होंने  बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स अभी तक जमा नहीं करवाया है उसके लिए सरकार द्वारा अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ने  सभी मालवाहक वाहनों, टैक्सी - मैक्सी व कांट्रेक्ट कैरिज बसों के मालिकों को सूचित किया है कि बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष नीति के तहत जुर्माना राशि पर 10% की छूट वाहन मालिकों को 31 मार्च 2025 तक दी गई है। 

उन्होंने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2025  तक अपना पूरा बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स 10% छूट के साथ जमा करवाना सुनिश्चित करें  अन्यथा  31 मार्च 2025 के पश्चात 100% जुर्माना राशि के साथ विशेष पथ कर वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व यह पैसेंजर व गुड्स टैक्स राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा लिया जाता था तथा अब इसे परिवहन विभाग द्वारा लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व में अदा किए गए टैक्स के भुगतान का विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन ओ सी) प्राप्त कर संबंधित वाहन पंजीकरण, लाइसेंस प्राधिकरण तथा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जहां पर वाहन पंजीकृत है में जमा करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,