शिमला में निजी स्कूल के फ़रमान से विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी चुनौती

शिमला में निजी स्कूल के फ़रमान से विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी चुनौती

शिमला समाचार

शिमला(गायत्री गर्ग):-    शिमला में एक निजी स्कूल में बच्चों को ऐसा फरमान जारी किया, जिससे शहर में विवाद हो गया है। निजी स्कूल ने बच्चों को ईद के लिए स्कूल में कुर्ता पायजामा और टोपी पहनकर आने के लिए कहा है। ईद के मौक़े पर टिफ़िन में सवइयां लाने के लिए भी बात कही गई है। 

31 मार्च को ईद मनाई जानी है। इससे पहले 28 मार्च को स्कूल में बच्चों के लिए ऐसा फ़रमान जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर हिंदू नेताओं की ओर से स्कूल के ख़िलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने इसका विरोध किया है। 

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह संविधान के धर्मनिरपेक्षता के भी सिद्धांत के ख़िलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल की ओर से ऑर्डर वापस नहीं लिया गया, तो स्कूल का घेराव किया जाएगा और स्कूल के ख़िलाफ क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह स्कूल की सोची समझी साज़िश है। इस कदम के ज़रिए हिमाचल प्रदेश में इस्लाम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया। साथ ही चेतावनी भी दी अगर स्कूल अपनी बात से पीछे नहीं हटा, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फ़िलहाल इस मामले पर स्कूल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से