स्व. सुनील उपाध्याय की जयंती पर शोध समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

स्व. सुनील उपाध्याय की जयंती पर शोध समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(सोनाली संधू):- केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की शोध समिति द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर “पूर्ण विकसित भारत का अधिष्ठान पंच परिवर्तन” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार, (अकादमिक अधिष्ठाता, हि. प्र. के. वि. वि.) रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में स्व. सुनील उपाध्याय जी के कार्यों और समाज में उनके योगदान पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. उदय भान सिंह (सह-आचार्य, दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र) ने “पंच परिवर्तन” विषय पर व्याख्यान दिया और इसके महत्व को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर स्व. सुनील उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को उनके विचारों और योगदान से अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रो. सूर्य रश्मि रावत, प्रो. सुनील, डॉ. ललित मोहन, डॉ. हरीश गौतम, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. मलकीयत सिंह एवं डॉ. चंद्रकांत भी उपस्थित रहे।

सेमिनार में विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विचार-विमर्श किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा