शहीद दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

 शहीद दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

सांस्कृतिक धरोहर और समाज के विकास में साहित्य के योगदान पर हुई परिचर्चा

वरिष्ठ, नवोदित, बाल-कवियों ने किया काव्य पाठ 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

शहीद दिवस के अवसर पर आज भाषा एवं संस्कृति विभाग , नेता जी सुभाष चंद्र बोस- जयन्ती आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में ढुंडयारा बंगला में कवि गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। 

ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के महान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। 

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध-सांस्कृतिक धरोहर तथा साहित्यिक परंपराएं परिचर्चा का हिस्सा रहीं। 

वरिष्ठ, नवोदित, बाल-कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर गोष्ठी को सफल बनाया । 

बाल कवि आदिल, तन्वी यशबनी, यसमाश्री ने काव्य पाठ कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।   

कवि करुण कुमार, "थे वीर अनोखे अल्हड़ से वो" अनूप आर्या,"समर्पण प्रेम की आशा है""चलो चम्बा चलते" एम.आर. भाटिया, "लहू से अपने रंग दिया आजादी की तस्वीरों को" रामानंद ठाकुर, "आज का कवि सम्मेलन समर्पित देश भक्त लालों को" केवल सिंह भारती "आरक्षण मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है" भूपेंद्र सिंह जसरोटिया,- "खण्डा साही घुलदी चम्ब्याली 'मुकी गेया पाणी सुनो चम्बे दी कहाणी" सुभाष साहिल, "बचपन यौवन खुशियाँ मिस्रा श्वाश लिखे" रणजीत ठाकुर "आग लगी वृक्ष को उड़ जा पंछिया" अशोक दर्द, "सब कुछ भूल कर जो फंदे पर झूल गए-पिघलते नहीं पथर आंसू बहाने से- मैं कविए दी लाडी अडियो" मोनिका उपासना पुष्प,"कई साल हो गए आजादी को" तुमसे गुजर कर जो हवा आ रही" अमित भारद्वाज "धुंधले से किस्से वक़्त की दीवारों से हो गए"अभिषेक आदि रचनाओं का पाठ किया।  

कवियों ने मानवीय संबंधों, समाज के ताने-बाने, उलझते रिश्तों और प्रकृति के विविध पहलुओं पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ।

कवि सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और समाज के विकास में साहित्य के योगदान पर विशेष चर्चा की गई। 

इस दौरान वक्ताओं ने हिमाचल के सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक सौंदर्य तथा साहित्य के सामाजिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। 

मंच का संचालन जगजीत आजाद ने किया। 

इस अवसर पर केप्टन जैसी राम शर्मा, तरुण नश्कर, ऋतु कोशिक विशेष

 तौर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान