प्रेमी जोड़ा घर से भागा, फंदे से लटका मिला दोनों का शव

प्रेमी जोड़ा घर से भागा, फंदे से लटका मिला दोनों का शव



17 साल नाबालिग लड़की ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, जबकि 18 साल का युवक 12वीं क्लास में पढ़ता था. दोनों का घर एक-दूसरे से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर था. दोनों एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जाते थे और इसी दौरान उनकी बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. परिजनों के अनुसार, इस साल 25 जनवरी को दोनों अचानक लापता हो गए थे. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद कानपुर देहात के सिवली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी.

आपको बता दें कि यह जोड़ा उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिवली थाना क्षेत्र से भागकर जबलपुर पहुंचा था.यहां पनागर के बरोदा गांव में वह पिछले डेढ़ महीने से रह रहे थे. बीते दिन नाबालिग लड़की ने अपने भाई को फोन कर जबलपुर में होने की जानकारी दी. फोन पर उसने कहा था कि भाई मैं मुसीबत में हूं, आकर मुझे ले जाओ. यह सुनकर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई. लड़की के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर परिजन उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ जबलपुर पहुंचे. मोबाइल लोकेशन के आधार पर यूपी पुलिस और परिजन जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के बरोदा गांव पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आई. जांच में पता चला कि दोनों पिछले डेढ़ महीने से बरोदा गांव में किराए के मकान में रह रहे थे. यहां उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताकर मकान लिया था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की. सिवली थाना, कानपुर देहात के एसआई अरविंद तिवारी ने बताया कि लड़की ने अपने भाई से फोन पर मदद मांगी थी.हम लोकेशन ट्रेस कर जबलपुर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. लड़की के परिजन का कहना है कि हमारे परिवार को यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा. अगर पहले से जानकारी होती, तो हम कुछ कर सकते थे. यह घटना फिर एक बार समाज के उन सवालों को उठाती है, जहां प्रेम करने वाले युवा सामाजिक दबाव के कारण इतना बड़ा कदम उठा लेते हैं.

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार