उपायुक्त हेमराज बैरवा ने खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जिम का किया शुभारंभ

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जिम का किया शुभारंभ

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(सोनाली संधू):-  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के खेल परिसर में पुराने उपकरणों को हटाकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम का शुभारंभ किया।   

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम का उचित रखरखाव करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को खेल परिसर के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।    

 इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आईएएस प्रोबेशन डा अंजलि सहित युवा सेवाएं खेल विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन