5 भाग्यशाली राशियां जिन पर बरसेगी शनि महाराज जी की कृपा

5 भाग्यशाली राशियां जिन पर बरसेगी शनि महाराज जी की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा महत्व भी शनि के राशि परिवर्तन का ही माना जाता है। शनि देव ही एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जो एक राशि में लंबे समय तक यानी ढाई साल तक रहते हैं। अब 29 मार्च 2025 से शनि देव राशि बदल रहे हैं और अपना पाया भी बदल रहे हैं। अढ़ाई साल तक कुंभ राशि में रहने के बाद 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में आ रहे हैं और यहां अढ़ाई साल ही रहेंगे।

शनि की स्थिति से जीवन में अनुशासन, धैर्य और परिश्रम का महत्व बढ़ता है। ये व्यक्ति को उसकी मेहनत का उचित परिणाम देते हैं सकारात्मक कर्मों पर वरदान और नकारात्मक कर्मों पर दंड। शनि का प्रभाव धीमा भले हो लेकिन निश्चित होता है। शनि कर्म फल दाता हैं इसलिए जो शनि की कसौटी पर खरा उतरता है वह व्यक्ति शिखर तक पहुंचता है।

शनि की राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृष राशि

बिज़नेस में विस्तार होगा और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कोई बड़ी डील भी बिजनेस में फाइनल हो सकती है या लॉटरी से धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बनते भी दिखाई देगें। 

कन्या राशि

शनि देव कन्या राशि वालों के आर्थिक समृद्धि के दरवाजे खोलेंगे क्योंकि यह उनके मित्र बुध की राशि है। कन्या राशि वालों के लिए शनि तांबे के पाया में भी रहेंगे। पुरानी इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है और नई प्रॉपर्टी खरीदने में आप कामयाब रहेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी अगर आप सेल करना चाहते हैं तो उसकी अच्छी खासी कीमत आपको मिलेगी। शेयर मार्केट से भी आपको अच्छा खासा लाभ शनिदेव देंगे।

तुला राशि

शनि की कृपा से अब तुला राशि का डंका बजेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कई क्षेत्रों में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी और भाग्य के दरवाजे खुलते चले जाएंगे। इनकम के नए साधन बनेंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे। तुला राशि वाले अगर पॉलिटिक्स में हैं तो कोई बड़ा ओहदा मिलेगा।

बृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर शनि की कृपा बरसेगी क्योंकि वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि चांदी के पाया में भी 922 दिन रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों का सितारा बुलंद रहेगा। करियर में प्रमोशन और सफलता के योग बनेंगे। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की चांदी ही चांदी होगी। जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। प्रशासन और समाज में प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जबरदस्त सफलता मिलेगी। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग