जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कांगड़ा समाचार

कांगड़ा(सोनाली संधू):-   हाल ही में 16 मार्च से 23 मार्च तक गोवा में संपन्न हुई राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा से लगभग 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन प्रतिभागियों में से जिला कांगड़ा की उर्वशी पापा ने अपनी 50 आयु वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। 

अब उनका चयन थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि जिला कांगड़ा और हिमाचल के लिए काफी बड़ी बात है। इससे पहले भी लगातार पांच वर्षों से उर्वशी थापा भारत का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है। 

इससे पहले 2021 में वह भारत का नेतृत्व स्पेन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है। 2022 में भारत का नेतृत्व जापान में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है। इसके अतिरिक्त 2024 में ऑल इंग्लैंड मास्टर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी है। 

अब थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने 50 आयु वर्ग में भारत का नेतृत्व किया जाएगा। उनके अथक प्रयास, दृढ़ निश्चय और मास्टर कौशल ने उन्हें खेल का सच्चा चैंपियन बना दिया है। देश को अपनी शीर्ष महिला शटलर पर गर्व है, जो भारतीय ध्वज को ऊंचा रखते हुए अपनी सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर रही है। 

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उर्वशी थापा को राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी तथा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं चयन के लिए शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन