टैबलेट (फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में हुआ लॉन्च

टैबलेट (फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में हुआ लॉन्च

दिल्ली समाचार

दिल्ली(ब्यूरो):-   प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मन्त्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की परमाणु ऊर्जा विभाग ने मेसर्स आईडीआरएस बेंगलुरु के सहयोग से एक  टैबलेट ( फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में लॉन्च किया है। जो की रेडिओ थेरपी की प्रक्रिया से गुजरने वाले कैंसर रोगियों के साइड इफेक्ट्स को कम करता हैं। 

उन्होंने बताया की इस टैबलेट को विकसित करने में भाभा परमाणु  अनुसंधान केन्द्र मुम्बई , टाटा स्मारक अस्पताल मुंबई , कैंसर में प्रशिक्षण अनुसंधान और शिक्षा का प्रगत केंद्र नवी मुम्बई , और  मेसर्स आईडीआरएस बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने योगदान दिया है। 

उन्होंने  सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया की "ऐकटोसाइट" टेबलेट ने दूसरे चरण के क्लिनिक ट्रायल  में  रेडियोथेरेपी के दुष्परिणाम झेल रहे पेल्विक कैंसर के रोगियों  के साइड इफेक्ट्स को कम करने में अच्छे परिणाम दिखाए हैं।  

"ऐकटोसाइट" टेबलेट के माध्यम से उपचार किये गए कैंसर रोगियों में रेडिओ थेरपी की टॉक्सिसिटी (विषाक्तता) से असाधारण सुधार दिखाई दिया है।  उन्होंने बताया की इसके लाभों को अंतिम रूप से सिद्ध करने के लिए और क्लिनिकल ट्रायल किये जा रहे हैं। 

"ऐकटोसाइट" टेबलेट फ़ूड सेफ्टी और स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर मंजूरी प्रदान की जा चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल