जल शक्ति राज्यमंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

जल शक्ति राज्यमंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

उत्तर प्रदेश समाचार

सहारनपुर(उत्तर प्रदेश):-   उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कम्पनी बाग में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

इसी के साथ उन्होने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होने कम्पनी बाग में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होने केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को बताया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की बढ़ती हुई समृद्धि की सराहना की।

सुरक्षित उद्यमी समृद्ध व्यापार गोष्ठी के अंतर्गत राज्यमंत्री द्वारा  राम जी सुनेजा, उद्यमी अनूप खन्ना, रविंद्र मिगलानी, शीतल टंडन, अमित राणा, अनुराग सिंघल, विवेक मनोचा, रोहित घई, जयवीर राणा, संजय अरोड़ा, अजय कालड़ा,  मुकुंद मनोहर गोयल, नरेश धीमान, मंजीत अरोड़ा को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसी के साथ व्यापारी दुर्घटना योजनांतर्गत राघव कालड़ा को 10 लाख का चेक दिया गया। कार्यक्रम में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा, रमा वर्मा ने सरस्वती वंदना, राजू ने भजन, शिवा रोशन, वैष्णवी नृत्यालय की साधिकाओं द्वारा रामायण गीत प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, महानगर अध्यक्ष  शीतल बिश्नोई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, उद्यमीगण तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर