टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम

टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम

कांगड़ा समाचार

प्रेम स्वरूप शर्मा (नगरोटा सूरियां):- स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली पठानकोट के आकाश पहलवान ने ऊना के राहुल पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली गुरदासपुर के सागर पहलवान और  गरचा के लक्की पहलवान के बीच लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद बराबरी पर रही। मेले का आयोजन शनिवार को टोडा पीर मन्दिर प्रांगण में कराया गया।

मेले में जहां दुकानदारों ने मिठाइयों, खिलौनों, पेय पदार्थों व अन्य सामग्री की दुकानें सजा रखी थीं वहीं मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने भी जम कर खरीददारी की। मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया। 

मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये इनाम रखा था। मेले में दर्शकों से अधिक पहलवानों की उपस्थिति देख कर दर्शक भी गदगद हो गए। हर एक कि जुवान पर यही शब्द थे कि इतनी अधिक संख्या में दूसरे राज्यों के पहलवान पहली बार देखे हैं। 

वहीं कांगड़ा के दीपक ने सभी पहलवानों की कुश्तियां करवा कर जहां पहलवानों को मायूस नहीं होने दिया, वहीं मेला कमेटी के आयोजकों ने भी सभी पहलवानों को आकर्षक नगद इनाम देकर खुश कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन