नूरपुर-बैजनाथ पपरोला के बीच नवरात्रों में होगा अतिरिक्त रेलगाड़ियों का संचालन

नूरपुर-बैजनाथ पपरोला के बीच नवरात्रों में होगा अतिरिक्त रेलगाड़ियों का संचालन

जम्मू कश्मीर समाचार

जम्मू(ब्यूरो):-  सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्योहारों विशेषकर नवरात्रों को देखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा एवम् अतिरिक्त भीड़ की निकासी हेतु दिनांक 01.04.2025 से नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा। 

रेलगाड़ी संख्या 52475 नूरपुर रोड से सुबह 08:00 बजे चलकर दोपहर 14:55 बजे बैजनाथ पपरोला पहुँचेगी। 

रेलगाड़ी संख्या 52476 बैजनाथ पपरोला से सुबह 10:00 बजे चलकर शाम 16:45 बजे नूरपुर पहुँचेगी। 

ये रेलगाड़ियाँ मझेरना हिमाचल, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर हिमाचल, सुलह हिमाचल, परोर, चमुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी, काँगड़ा मंदिर, काँगड़ा, कोपर लाहड़, ज्वालामुखी रोड, त्रिपल हाल्ट, लुन्सू, गुलेर, नन्दपुर भटौली, बरियाल हिमाचल, नगरोटा सुरियां, मेघराज पुरा, हरसर देहरी, जवांवाला शहर, भरमाड़, वल्ले दा पीर लाड़थ और तलाड़ा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने बताया कि नूरपुर-बैजनाथ पपरोला के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त रेलगाड़ी के संचालन से नवरात्रों में कांगड़ा घाटी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और उनकी यात्रा आरामदायक होगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना