ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी का शुरू से मिला सहयोग, शहर की उन्नति मेरा सपना: विग

ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी का शुरू से मिला सहयोग, शहर की उन्नति मेरा सपना: विग

पंजाब समाचार

बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):-  ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के संस्थापक डॉ विनोद शर्मा के नेतृत्व में बटाला क्लब में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बटाला क्लब के महासचिव एवं नींव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवक राजीव विग एवं मजबूत राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय प्रधान एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पंजाब प्रधान जोगिंदर अंगुराला विशेष तौर पर पहुंचे। 

कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं एनआरआई विंग स्पेन के इंचार्ज अमनदीप सिंह गिल व जर्मनी इंचार्ज नवजोत भारद्वाज पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसाइटी के पीआरओ इशु रांचल ने बताया कि उनकी सोसाइटी का मुख्य लक्ष्य समाज एवं राष्ट्र प्रेमी लोगों को सम्मान देना है। 

उन्होंने कहा कि उनकी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद शर्मा के दिशा-- निर्देश अनुसार ही समाजहित कार्यों करने वालों को सम्मानित करना एवं हर जरूरतमंद की मदद कर अपना कर्तव्य पूरा करना है। 

इस अवसर पर शहर की उन्नति एवं बटाला क्लब को विकसित करने की सोच के मालिक बटाला क्लब के महासचिव एवं नींव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवक राजीव विग को सम्मान चिन्ह एवं सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। 

यहां पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, एंकर चेतन शर्मा, रघबीर सिंह ,  प्रसिद्ध समाज सेवक शम्मी कपूर, बलराज सिंह व अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक