भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संसार पुर टैरस में धरना प्रदर्शन

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संसार पुर टैरस में धरना प्रदर्शन

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   जिला कांगडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र संसार पुर टैरस में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कम्पनी द्धारा विना कारण व नोटिस के निकालने जा रहे मजदूरों के हित में कम्पनियों के विरोध मे आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

मजदूरों ने  विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। भामस के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में कंपनी के मजदूरों भामस पदाधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। 

कंपनी के मजदूरों का आरोप है कि उन्हे बिना कारण निकाला जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाया गया वेतनमान तथा उसका एरियल और बोनस जो बनता है, नहीं दे रही है।  

जबकि इस संदर्भ में वह पहले भी कई बार कंपनी पदाधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं।

भामस के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र  संसार पुर टैरस मे अधीकतर फैक्टरियों मे मजदूरों का शोषण हो रहा है। 12 - 12 घण्टे काम करवाया जा रहा है। मासिक वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा। और जो बोलता है उसे बिना कारण काम से निकाल दिया जाता है। ना कोई चेतावनी दी जाती है।

बिना लाइसेंस के ही ठेकेदार के द्वारा लेबर सप्लाई की जा रही है। जो कि प्रदेश सरकार के नियमों का उल्लंघन है। कंपनी ने कुछ मजदूरों के लिए गेट भी बंद कर दिए हैं। 

मजदूरों द्धारा  इस बारे मे लेबर ऑफिसर, लेबर इंस्पेक्टर इस संदर्भ में शिकायतें भी सौंपी गई है । पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त