दो कारों की आपसी भिड़त में सात घायल

दो कारों की आपसी भिड़त में सात घायल


रविवार दोपहर बाद अंब-ऊना मार्ग पर पक्का परोह में हादसा हुआ है। चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए लौट रही श्रद्धालुओं की कार अंब की तरफ आ रही कार से आमने-सामने टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रधान ग्राम पंचायत घंघरेट वीरेंद्र कुमार, सोहम शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार निवासी अंब, दर्शन पिलानी पुत्र मनोहर लाल, निवासी बी-14/3, सेक्टर रोहिणी दिल्ली, नीरू पिलानी पत्नी दर्शन पिलानी, मोहित गुप्ता पुत्र प्रदीप, हर्षित पुत्र मोहित गुप्ता निवासी जी-99, फ़्लैट नंबर -6 दीप विहार रोहिणी दिल्ली घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र शर्मा और राजकुमार को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। अंब अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा