CJP और स्थानीय लोगों का विरोध, पुलिस की अनुमति से इनकार और CJP का रुख
CJP और स्थानीय लोगों का विरोध, पुलिस की अनुमति से इनकार और CJP का रुख महाराष्ट्र: स्थानीय नागरिकों और निवासियों का कहना है कि उन्हें किसी भी संगठन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, शिवाजी पार्क जैसे घने रिहायशी इलाके, जहां आसपास स्कूल और अस्पताल भी स्थित हैं, में बार-बार होने वाले बड़े जमावड़ों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। प्रदर्शन के दौरान होने वाली भीड़, हंगामे, शोर और ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय लोगों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों और CJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि यदि ऐसा कोई आयोजन होता है, तो सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए जाएं। पुलिस की अनुमति से इनकार और CJP का रुख मुंबई पुलिस ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, स्थानीय निवासियों की आपत्तियों और सभा से जुड़े नियमों का हवाला देते हुए CJP को 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे गेट नंबर 6 के पास होने वाले इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था। पुलिस ने संगठन को इसके...