प्रेग्नेंट जॉब सर्विस से बचें, आया मार्किट में अनोखा स्कैम

प्रेग्नेंट जॉब सर्विस से बचें, आया मार्किट में अनोखा स्कैम 


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र के पुणे में एक कॉन्ट्रैक्टर इसका शिकार हुआ जिसने "प्रेग्नेंट जॉब सर्विस" के ऑनलाइन विज्ञापन पर भरोसा कर ₹11 लाख गंवा दिए। हां जी बिल्कुल सच है आज कल साइबर ठगों ने ठगी का यह नया तरीका निकाला है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक विज्ञापन दिखता है कि "ज़रूरत है ऐसे पुरुष की जो बांझ महिलाओं को प्रेग्नेंट कर सके लाखों रुपये की कमाई का मौका।" यहीं से ठगों का जाल शुरू होता है। ठग फेसबुक, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। वे "प्रेग्नेंट जॉब सर्विस," "हेल्पिंग इनफर्टाइल वूमन" या "डोनेशन प्रोग्राम" जैसे आकर्षक नामों से विज्ञापन डालते हैं। लोगों को यह यकीन दिलाने के लिए कि यह काम कानूनी है वे नकली सर्टिफिकेट, फर्जी सरकारी दस्तावेज़ और यहां तक कि किसी बड़े सेलिब्रिटी के नाम से साइन किए हुए एग्रीमेंट तक दिखाते हैं। पुणे में हुए इस ताजे मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस तरह की ठगी का सबसे बड़ा नेटवर्क बिहार के नवादा जिले से ऑपरेट हो रहा है। अक्सर ठगी का शिकार हुए लोग समाज की शर्म के कारण पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं जाते और इसी बात का फायदा उठाकर ठग उनसे मोटी रकम ऐंड लेते हैं। अगर सोशल मीडिया पर भी ऐसे कोई विज्ञापन आए तो सोच-समझकर कोई निर्णय ले अन्यथा आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड