कांग्रेस की संघ पर टिप्पणियां घटिया मानसिकता का परिमाण—डॉ. सिकंदर कुमार

 कांग्रेस की संघ पर टिप्पणियां घटिया मानसिकता का परिमाण—डॉ. सिकंदर कुमार

मंत्री जगत सिंह नेगी संघ व जयराम फोबिया से ग्रस्त


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में लगे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी परिस्थित‌ि में स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वही मेक इन इंडिया का मज़ाक उड़ाती थी, जिसे वह ‘बब्बर शेर आ गया’ कहकर नकारती रही, लेकिन आज इसी मेक इन इंडिया की उपलब्धि—ब्रह्मोस मिसाइल—ने पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों को करारा जवाब दिया है और अनेक देश इस अत्याधुनिक मिसाइल को भारत से लेने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की जा रही टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं। डॉ. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि मंत्री जगत सिंह नेगी संघ व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोबिया से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वे लगातार अनर्गल और विवादित बयान दे रहे हैं।


डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर प्रमाण मांगना “देश विरोधी मानसिकता” का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती रही है और कई बार हिंदू विरोधी और राष्ट्रहित के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई है। विदेशी ताकतों के साथ कांग्रेस की सांठगांठ के आरोप भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ—जो वर्षों से राष्ट्रहित, सेवा और सामाजिक एकता के लिए समर्पित है—उस पर मनगढ़ंत, काल्पनिक और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। यह भाषा समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा मांग करती है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता संघ तथा समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें।


डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस की “हिंदू विरोधी” मानसिकता किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव जीतते ही दिया गया विवादित बयान—“हम 97% हिंदू आबादी को हराकर सत्ता में आए हैं”—यह कांग्रेस पार्टी के चरित्र और तुष्टीकरण की राजनीति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच प्रदेश और देश की सामाजिक एकता के लिए घातक है।


अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने वाली राजनीति का प्रत्येक स्तर पर विरोध करेगी और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठन तथा देशभक्त समाज के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार